Celebrities - Priyanka & Jhanvi
दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा का मनाया जन्मदिन, कटा केक

Priyanka & Jhanvi – बॉलीवुड की दो हसीन कलाकार प्रियंका चोपड़ा और जाह्नवी कपूर आज कल सुर्खियों में बनी हुई हैं।

गुरुवार को प्रियंका चोपड़ा के दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा का जन्मदिन था। इस मौके पर प्रियंका और जाह्नवी दोनों एक साथ डिनर पर मिले। जहां से कुछ ऐसी तस्वीरें आई हैं जो शयद इस से पहले नहीं आई होंगी। ये तस्वीरें देख कर ऐसा लग रहा हैं जैसे कि ये दोनों बहनें हैं।

बता दे प्रियंका चोपड़ा अपनी मॉम के साथ मुंबई के एक रेस्तरां में डिनर और केक कटिंग के लिए पहुंची।

इस मौके पर जाह्नवी कपूर भी मौजूद रहीं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं की किस तरह रेस्तरां से बाहर निकलते समय प्रियंका उनको कवर कर रहीं हैं। इसके बाद प्रियंका ने किस तरह बड़े ही प्यार से जाह्नवी को गले से लगाकर अपना प्यार और अपनापन भी जताया।

इस से पहले प्रियंका ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर अपने पिता को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया था।

पिता के निधन के बाद कई अवसर पर प्रियंका उन्हें याद करते हुए भावुक नज़र आई हैं, ऐसे में पिता के जन्मदिन पर उनकी याद स्वाभाविक ही हैं। वहीं दूसरी तरफ जाह्नवी कपूर भी मॉम श्रीदेवी के निधन के बाद से ही इमोशनल नज़र आती हैं।

Celebrities

गौरतलब है कि हाल ही में जब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की सगाई हुई थी।

तब उस मौके पर जाह्नवी नहीं दिखी थीं। लेकिन, अब इन तस्वीरों को देखकर समझा जा सकता है कि प्रियंका और जाह्नवी इन दोनों के रिश्ते बेहद स्पेशल हैं।

VIDEO CREDIT – POP DIARIES

 

Previous articleरणनीति बनाने मध्यप्रदेश दौरे पर आ सकते हैं अमित शाह
Next articleअगर हैं दांतो में तकलीफ, तो ये चीज़े आएंगी आपके काम