Jaitley used bad language

नई दिल्ली – कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल मामले को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि 2019 में उनकी पार्टी की सरकार बनने पर इस मामले की विस्तृत जांच कराएंगे और जिम्मेदार लोगों को देश के साथ की गई इस गद्दारी के लिए दंडित किया जाएगा।

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि वित्त मंत्री अरुण जेटली को हम पर हमले करने की जगह राफेल मामले पर देश की जनता के सवालों के जवाब देने चाहिए।

उन्होंने संसद भवन परिसर में कहा युवाओं, किसानों देख लो।

Lok sabha में बोलते अरुण जेटली

प्रधानमंत्री जी ने 30 हजार करोड़ रुपए अनिल अंबानी को दिलवाए। चर्चा के समय प्रधानमंत्री संसद में नहीं थे। वह राफेल पर चर्चा से भाग गए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा अरुण जेटली ने लंबा भाषण दिया, मुझे गाली दी। लेकिन जो सवाल हैं उनके जवाब नहीं दिए।

उन्होंने सवाल किया विमान की कीमत को 526 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1600 करोड़ रुपये की गई।

यह कमाल किसने किया और क्यों किया? क्या वायुसेना ने यह बढ़ोतरी की है या फिर इसके पीछे प्रधानमंत्री हैं? गांधी ने पूछा वायुसेना ने 126 विमान मांगे थे या 36 विमान मांगे थे? अनिल अंबानी को अनुबंध किसने दिलवाया? फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने कहा कि मोदी जी के कहने पर अनिल अंबानी को अनुबंध दिया?

उन्होंने पूछा क्या नए सौदे को लेकर रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों को आपत्ति थी?

उन्होंने कहा आशा है कि रक्षा मंत्री इसका जवाब देंगी। मैं आपको बता सकता हूं कि वह उन सवालों का जवाब नहीं देंगी। यह मेरा संदेह है।

राहुल गांधी ने कहा सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहीं नहीं कहा है कि जांच नहीं होनी चाहिए। अगर 2019 में हमारी सरकार बनती है, तो हम इस मामले की जांच कराएंगे और जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराई जानी चाहिए।

इससे पहले गांधी ने ट्वीट कर कहा अपने मित्र अनिल अंबानी को राफेल का अनुबंध देकर प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर किया है। इसके लिए प्रधानमंत्री के खिलाफ जांच बिठाई जानी चाहिए।

Previous articleकैटरीना अपनी फैमिली के साथ इंग्लैंड में – कैटरीना ने बर्फीले पानी में लगा दी आग
Next articleवंदे मातरम् पर राजनीति करने की बजाय इसके नये स्वरूप में शिवराज सिंह को शामिल होना चाहिए- सलूजा