CM Shivraaj - Jan Ashriwaad Yatra
जनआशीर्वाद यात्रा से कांग्रेस पर साधा निशाना

Jan Ashriwaad Yatra – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी जनआशीर्वाद यात्रा को लेकर पुरे प्रदेश में घूम रहें हैं।

गुरुवार को सीएम चौहन की यात्रा कटनी जिले पहुंची। जहां बड़ी संख्य में लोग जमा हुए। जहां सीएम शिवराज ने कहा की जान भले ही चली जाए पर जनता का विश्वास नहीं टूटने दूंगा। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर स्तर पर गरीब, किसान, मजदूर के उत्थान के लिए गंभीरता से काम कर रही हैं।

बता दे की सीएम की ये यात्रा विजयराघवगढ़ से होती हुई बरही पहुंची। जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहां की प्रदेश आज बीमारू राज्य नहीं, बल्कि विकसित राज्य बन रहा है। आगामी वर्षों में प्रदेश में गरीबी दूर हो जाएगी। कांग्रेस मुझसे 14 साल का हिसाब मांग रही है। वो अपने 50 साल के शासन का हिसाब क्यों नहीं दे रही? मुख्यमंत्री ने कहा- इंदिरा-राजीव गांधी ने गरीबी हटाने का नारा दिया था, पर गरीबी तो नहीं हटी, गरीबों को ही हटा दिया गया।

इसके बाद मुख्यमंत्री की जनआशीर्वाद यात्रा उमरिया पहुंची। जहां उन्होंने कहां की भाजपा की सरकार गरीबी मिटाने के लिए पूरा रोडमैप बना चुकी है। प्रदेश में कोई भी परिवार अब बगैर जमीन व आवास के नहीं रहेगा। गांव-गांव एक रुपए में अनाज, नि:शुल्क बिजली, युवाओं को स्वरोजगार दिलाकर हम प्रदेश को उन्नति के रास्ते पर ले जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहां की अब अगला लक्ष्य प्रदेश को गरीबी के दंश से बाहर निकालना है। हमारी सरकार सेवक बनकर शासन करती है। कांग्रेस के कार्यकाल में मुख्यमंत्री राजा हुआ करते थे और जनता का अपनी प्रजा के रूप में शोषण करते थे। मैंने यह दुर्भावना खत्म कर हर महिला को अपनी बहन और बच्चों को भांजा माना है।

 

Previous articleइमराम खान के नेताओं को डर, मोदी ने किया इंकार तो हो जाएगी किरकिरी
Next articleजल्द लौट सकते हैं अपने काम काज पर – अरुण जेटली