प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ Bhopal Samachar
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर किया ज़ोरदार हालमा

Bhopal Samachar – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सड़क वाले बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर ज़ोरदार हालमा किया हैं।

दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना हैं की मप्र की सड़कें अमेरिका से बेहतर हैं। जिसके बाद कमलनाथ ने उन पर हालमा बोलते हुए कहा हैं की यह बात पूरी तरह सच नहीं है। ‘पूरे मप्र की तो नहीं, छिंदवाड़ा की सड़कें जरूर अमेरिका जैसी हैं।’ इतना ही नहीं कमलनाथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा की मुख्यमंत्री लगातार झूठ बोलकर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। वे पहले भी सड़कों को लेकर बड़े-बड़े दावे कर चुके हैं। उनके दावों की कलई पहली ही बरसात में खुल गई है। प्रदेश की अधिकांश सड़कें उखड़ गई हैं। मुख्यमंत्री उनके विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की हालत देख लें। बता दे की आज से दो दिन पहले सागर में मुख्यमंत्री द्वारा मप्र के शहरों को अमेरिका के शहरों से बेहतर बनाने के बयान पर कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर निशाना साधा।

पौने दो लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा की सरकार का खजाना पूरी तरह से खाली हो चुका है। प्रदेश की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है। प्रदेश पर पौने दो लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज है। प्रत्येक व्यक्ति 15 हजार रुपए से ज्यादा का कर्जदार है। इस स्थिति में सरकार को व्हाइट नहीं ब्लैक पेपर लाना चाहिए।

मध्यप्रदेश बना रेप कैपीटल

प्रदेश में हो रहें दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर नाथ ने कहा की मध्यप्रदेश रेप कैपीटल बनता जा रहा है। यह मैं नहीं सरकारी आंकड़े कह रहे हैं। यह सच्चाई है। और ये हमारे लिए बेहद शर्म की बात हैं।

 

Previous articleपांच महीने बाद आई सेंसेक्स में इतनी तेज़ी
Next articleलगातार चौथे दिन भी महानगरी मुंबई की हालत ख़राब