Market Speaks – सोमवार को बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई और पूरे सेशन में ये हरे निशान में बना रहा। करीब पांच महीने के बाद आज सेंसेक्स सबसे ऊंचा क्लोजिंग स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स 277 अंक चढ़कर 35,934.72 पर बंद हुआ। तो वहीं निफ्टी 80 अंक चढ़कर 10,852.90 पर बंद हुआ। बता दे की इस से पहले सेंसेक्स 31 जनवरी को 35,965.02 पर बंद हुआ था। आज एनर्जी, कैपिटल गुड्स, पावर और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी से बाजार में तेजी आई। विदेशी बाजारों से अच्छे संकेत और रुपए में मजबूती आने से बाजार को सहारा मिला।

इन शेयर में आई तेज़ी

एशियन पेंट्स में करीब 3.00% की बढ़ोतरी हुई, तो वहीं यस बैंक 2.91% का इज़ाफ़ा हुआ। इसके साथ ही डॉ. रेड्डी के शेयर में भी 2.69% बड़े। वेदांता भी 2.69% से बड़ा और एचसीएल टेक में भी आज 2.02% का उछाल आया।

इन शेयर में आई गिरावट

अल्ट्राटेक सीमेंट के लिए आज बाजार अच्छा नहीं रहा। अल्ट्राटेक सीमेंट के भाव आज 1.57% तक लुढ़क गए। वहीं दूसरी तरफ टीसीएस में 1.50% और टाइटन में 1.16% की गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी के भाव भी आज 0.60% तक गिर गए। इसके साथ ही हीरो मोटोकॉर्प में भी करीब 0.55% गिरावट आई।

 

Previous articleअगर आप भी हैं थायराइड के शिकार, तो लेना न भूले ये घरेलु चीज़े
Next articleसीएम शिवराज के बयान पर एक बार फिर कमलनाथ का पलटवार