Rahul Gandhi - Kerala Flood
राहुल बोले, केरल बाढ़ को लेकर राजनीती नहीं

Kerala Flood – कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी दो दिनों के दौरे पर केरल आए हैं।

जहां उन्होंने राहत शिविरों में लोगों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। साथ ही उन्होंने कहां की जिस तरह से केरल के लोगों ने बाढ़ की परिस्थिति का सामना किया, उन्‍हें केरलवासियों पर गर्व हैं। बता दे की केरल में आई बाढ़ से अब तक 400 से ज़्यदा लोगों की मौत हो चुकी हैं। जबकि हज़ारों की तादाद में लोग लापता वा बेघर हो गए हैं।

राहुल गांधी ने में मीडिया से बात चीत के दौरान पीएम मोदी का घेराव किया।

उन्होंने कहां की केरल की बाढ़ पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। किस वजह से बाढ़ आई मैं इसमें नहीं पड़ना चाहता, इस मुद्दे पर राजनीति करना मेरा मकसद नहीं हैं। मैंने केरल के मुख्‍यमंत्री पिनरायी विजयन से बात की हैं। यह बेहद जरूरी है कि सरकार लोगों को उनके घरों को दोबारा बनाने में सहयोग करे। साथ ही उन्होंने कहां की मैंने बड़ी संख्या में राहत शिविरों में लोगों से मुलाकात की हैं। राहुल ने कहां की जितने मुआवजे का एलान हुआ है वो जल्द-से-जल्द केरल बाढ़ पीडि़तों दिया जाए।

राहुल गांधी ने आगे मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहां की मुझे इस बात का दुःख है कि केंद्र सरकार ने उतनी मदद नहीं दी हैं, जितनी उन्हें देनी चाहिए थी।

उन्‍होंने कहा कि भारत के दो विजन हैं। पहला केन्द्रित है और दूसरा विकेन्द्रित। एक विजन केवल नागपुर से आने वाली विचारधारा का सम्मान करता हैं, दूसरा अलग-अलग विचारों की, संस्कृतियों का सम्मान करता है। यह लड़ाई जारी हैं। राहुल ने आगे कहां की केंद्र सरकार द्वारा दिए गए समर्थन की सीमा अधिक होनी चाहिए। यह केरल के लोगों के लिए बकाया हैं। यह उनका अधिकार हैं।

 

Previous articleविधानसभा चुनाव का बिगुल फुकने राहुल आएंगे भोपाल
Next articleभारत के बाद अब इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से