Atal Ji - Last Rites
आज शाम 4 बजे स्मृति स्थल पर किया जाएगा अंतिम संस्कार

 Last Rites – लंबे समय से बीमार चल रहें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कल दिल्ली के एम्स में अपनी अंतिम सांस ली।

और इस दुनिया को अलविदा कह गए। वाजपेयी जी का निधन कल शाम 5:5 मिनट पर हुआ। उनके निधन की खबर आते ही देश में शोक की लहर दौड़ उठी। यहां तक की राजनैतिक दाल में भी ख़ामोशी छा गई। वाजपेयी के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को कृष्णा मेनन मार्ग स्थित उनके आवास पर रखा गया हैं। जहां नेताओं सहित कई बड़ी हस्तियों का आना जाना लगा हुआ हैं। शुक्रवार को सुबह 9 बजे वाजपेयी के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित बीजेपी मुख्यालय लाया जाएगा। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे यहां से राष्ट्रीय स्मृति स्थल तक वाजपेयी की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।

अटल जी की इस अंतिम यात्रा में कई बड़े दिज्जग नेता शामिल होंगे।

और इस चीज़ को देखते हुए दिल्ली पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है जिसमें कई प्रमुख मार्गों को बंद कर ट्रैफिक डाइवर्ट किया गया हैं। वहीं वाजपेयी के सम्मान में दिल्ली सरकार ने आज सभी सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और बाजार को बंद रखने का ऐलान किया हैं। इसके अलावा भी कई और राज्यों में वाजपेयी के सम्मान में स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

बता दे की शुक्रवार सुबह आठ बजे से कृष्ण मेनन मार्ग, सुनहरी बाग रोड, तुगलक रोड, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, मान सिंह रोड, भगवान दास रोड, शाहजहां रोड और सिकंदरा रोड आम लोगों के लिए बंद रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि डीडीयू मार्ग, आईपी मार्ग, बीएसजी मार्ग (तिलक ब्रिज से दिल्ली गेट), जेएलएन मार्ग (राजघाट से दिल्ली गेट) भी बंद रहेंगे।

अटल जी की इस यात्रा में भाजपा नेताओ के अलावा श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश की सरकारों के प्रतिनिधि भी वाजपेयी के अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली में मौजूद रहेंगे।

इस दौरान उम्मीद जताई जा रहीं हैं की हजारों कार्यकर्ता और आम जनता भी इस अंतिम यात्रा में शामिल होगी। जिसको देखते हुए ट्रैफिक जाम से बचने और सुरक्षा कारणों से यह रास्ते आम जनता के लिए बंद करने का फैसला किया गया हैं। बताते चले की वाजपेयी जी का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे स्मृति स्थल पर किया जाएगा।

 

Previous articleअटल जी के निधन से भाजपा में गहरा शोक
Next articleकांग्रेस चुनाव समिति की बैठक स्थगित, अटल जी के निधन पर जताया दुःख