Keral Rain - Latest Updates
भारी बारिश के कारण केरल के लोगों की बड़ी मुश्किलें

Latest Updates – केरल में हुई भारी बारिश के वजह से जान माल का भारी नुक्सान हुआ हैं। भारी बारिश के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया हैं।

वहीं इस बारिश के चलते बाढ़ के हालात बन गए हैं। साथ ही कई जगहों पर भूस्खलन के कारण कई लोगों की जान जा चुकी हैं। बता दे की बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में बुधवार से गुरुवार के बीच अब तक करीब 20 लोगों की मौत हो गई। आपदा प्रबंधन अधिकारियों के मुताबिक, सबसे ज्यादा इडुक्की जिले में 10 लोगों की जान गई। यहां के अदिमाली में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इनके अलावा वायनाड, पलक्कड़ और कोझीकोड़ से तीन लोगों के लापता होने की खबर है।

इन हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री पी विजयन ने आपात बैठक बुलाई। उन्होंने कहा हमने सेना, नौसेना, तटरक्षक बल और एनडीआरएफ को बुलाया है। एनडीआरएफ की तीन टीमें पहुंच गई हैं। दो टीम जल्द ही पहुचेंगी। नेहरू ट्रॉफी बोट रेस रद्द कर दी गई है।”

वहीं दूसरी तरफ इडुक्की बांंध बारिश की वजह से भर गया है। करीब 26 साल बाद इसका गेट खोला गया। इससे पहले इदामालयार बांध के चार गेट खोले गए थे। इससे 600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसका जलस्तर क्षमता (169 मीटर) से करीब एक मीटर ज्यादा हो गया था।

 

Previous articleराहुल गांधी के साथ सीताराम येचुरी भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में हिस्सा लेने पहुंचे
Next articleइंडोनेशिया में एक बार फिर लगे तबाही के झटके