Film Patakha - Malaika Arora
फिल्म पटाखा में करेंगी, मलाइका आइटम सांग

Malaika Arora – आइटम नंबर से बॉलीवुड में जानने वाली मलाइका अरोड़ा एक बार फिर आइटम नंबर करती नज़र आएंगी।

मलाइका अरोड़ा अपने आइटम सांग्स से पहले ही कई फिल्मों में आग लगा चुकी हैं। मलाइका अरोड़ा अब करीब 3 साल बाद आइटम सांग करते हुए लोगों का दिल जीतेंगी। बता दे की विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म ‘पटाखा’ में मलाइका अरोड़ा एक अलग अंदाज़ में नज़र आने वाली हैं।

बताया जा रहा हैं की इस गाने के बोल, हैलो हैलो होंगे। गाने को गीतकार गुलजार ने लिखा हैं। और रेखा भारद्वाज ने गाया हैं। इस गीत की कोरियोग्राफी गणेश आचार्य ने की हैं।

बता दें राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक और संगीतकार विशाल भारद्वाज इस बार कॉमेडी फिल्म पर हाथ आजमा रहे हैं। इस फ़िल्म का नाम पटाखा रखा गया हैं। फ़िल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज़ किया जा चूका हैं। जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा हैं। ये फिल्म अगले महीने 28 सितंबर को रिलीज होगी। इस फ़िल्म में गुत्थी के नाम से मशहूर सुनील ग्रोवर भी नज़र आएंगे। सुनील ग्रोवर इस फ़िल्म में अहम किरदार में दिखाई देंगे।

 

Previous articleसावन का आखिरी सोमवार शहर को कर गया तर, आज भी भारी बारिश की आशंका
Next articleगर्भावस्था के समय भूले से भी ना करे ये गलतिया, पड़ सकती हैं भारी