Maratha Andolan - National News
मराठा समुदाय के लोग मुंबई में करेंगे जेल भरो आंदोलन

National News – महाराष्ट्र में आरक्षण की मांग को लेकर मराठा आंदोलन की आग अब तेज होती जा रही है। आज मराठा समुदाय के लोग मुंबई में जेल भरो आंदोलन करेंगे।

इस आंदोलन को देखते हुए पुलिस का कहना हैं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिये गये हैं। मराठा क्रांति मोर्चा सरकार नौकरी और शिक्षा में अपने समुदाय के लिए आरक्षण की मांग कर रहा है। आज मराठा क्रांति मोर्चा ने ही जेल भरो आंदोलन का आह्वान किया है। आंदोलन मुंबई के आजाद मैदान में होगा। बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बीते शनिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी और इस विषय पर चर्चा किया था।

वहीं इससे पहले मंगलवार को दो और लोगों ने खुदकुशी कर ली। औरंगाबाद जिले के फुलंब्री तहसील में 17 वर्षीय प्रदीप हरि म्हस्के ने कुएं में कूद कर जान दे दी।

जबकि बीड़ जिले के 35 वर्षीय अभिजीत देशमुख ने घर के पास पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या की। अब तक आरक्षण आंदोलन में छह लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस का कहना हैं की 17 वर्षीय प्रदीप हरि म्हस्के को दसवीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक मिले थे लेकिन मराठा आरक्षण नहीं होने के कारण एक जूनियर कॉलेज और तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान में उसका नामांकन नहीं हो सका था। बताया जा रहा हैं की इस खुदकुशी के बाद इस आंदोलन में आग सी लग गई हैं।

इसके अलावा मराठवाड़ा क्षेत्र के लातूर जिले में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आ‍ठ प्रदर्शनकारियों ने अपने शरीर पर किरोसिन छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। मराठा समुदाय के लोगों ने कहा है कि राज्य की भाजपा नीत सरकार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को वापस लेने में ‘विफल’ रही है और इसके खिलाफ आज वे मुंबई में प्रदर्शन करेंगे।

 

Previous articleएयरोमैक्सिको एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 85 यात्री हुए जख्मी
Next articleरणनीति बनाने को तैयार ममता बनर्जी, इन लोगो से करेंगी मुलाकात