plane-crash - International News
विमान दुर्घटनाग्रस्त, किसी की जान को नुक्सान नहीं

International News – मंगलवार रात एयरोमैक्सिको एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फ्लाइट एएम 2431 दूरंगो ग्वादालूपे विक्टोरिया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से राजधानी मैक्सिको सिटी जा रही थी।

तभी ये दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में करीब 85 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसमें 2 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रहीं हैं। हालांकि अभी तक किसी के मरने की खबर नहीं हैं। ये हादसा मैक्सिको के दूरंगो शहर में खराब मौसम की वजह से हुआ। बता दे की इस विमान में क्रू समेत 101 यात्री सवार थे।

अफसरों के मुताबिक, विमान ने तेज बारिश और ओले गिरने के दौरान उड़ने भरने की कोशिश की थी। करीब 15 मिनट बाद हादसा हो गया।

दूरंगो के गवर्नर एइसपुरो ने चश्मदीदों के हवाले से बताया- “नीचे गिरने से पहले विमान में जोरदार धमाका हुआ था। फिर आग लग गई। हालांकि इस गंभीर हादसे में किसी की जान को कोई नुक्सान नहीं हुआ।

मीडिया से बातचीत करते हुए एक यात्री ने कहां की मुझे कुछ सेकंड के लिए ऐसा लगा, जैसे तेज झोंके ने विमान को हिला दिया। कुछ ही देर बाद विमान नीचे गिर गया और एक ज़ोरदार धमाका हुआ। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था। ये मेरा दूसरा जन्म है। वहीं दूसरे यात्री ने बताया की चारोंं तरफ आग और धुआं था। जिसको जहां जगह मिली, वहां से उन्होंने दौड़ना शुरू कर दिया।

 

Previous articleमध्यप्रदेश में थमा बारिश का सिलसिला, ये हैं वजहा
Next articleमराठा आरक्षण आंदोलन – खुदकुशी करने वालों की संख्या बड़ी