modi aur shaah
modi aur shaah par ab janata ka vishvaas nahin raha - kaangres

इंदौर, १२ मई – कांग्रेस के अनेक दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं का मानना है

कि अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह पर लोगों का इतना प्रभाव या विश्वास नहीं रहा है।

अगर प्रभाव और विश्वास रहा होता तो गत विधानसभा चुनाव में राजस्थान, छत्तीसगढ़ और म.प्र. में कांग्रेस

की सरकार नहीं बनती। दोनों बड़े नेताओं ने तीनों प्रांतों में जाकर सभाये,

रैलियां और अनेक रोड शो किये लेकिन नतीजा क्या निकला।

तीनों जगह कांग्रेस की सरकारे बनी।

छत्तीसगढ़ में तो अब भाजपा सरकार के अनेक घोटाले सामने आए हैं।

यही स्थिति म.प्र. में है। घोटाले सामने आने के डर से ही भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री म.प्र. में कांग्रेस

सरकार को चुनाव के बाद गिराने की बातें कर रहे हैं। जैसा कि आरोप है स्वयं मुख्यमंत्री भी घोटाले में पंâसे हैं।

राजनीतिक पंडितों का कहना है कि गत विधानसभा चुनाव जैसी स्थिति इस बार भी तीनों प्रांतों में देखने को मिलेगी।

मोदीजी और शाह का असर नहीं पड़ेगा।

लोकसभा में तीनों प्रांतों से कांग्रेस को अधिक से अधिक सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई है।

Previous articleमाँ की ममता का रखें ध्यान, दिलाए प्यार का एहसास
Next articleIPL FINAL 2019- मुंबई इंडियंस ने चेन्नई के सामने जीत के लिए 150 रन का लक्ष्य रखा