maratha_morcha - Mumbai Bandh
नवी मुंबई छोड़ पुरे महाराष्ट्र में मराठा समूहों का रहेगा कहर

Mumbai Bandh –  मराठा समूहों का विरोध लगभग जारी हैं। मराठा समूहों का ये विरोध आज भी रहेगा। जिसके चलते महाराष्ट्र के रहवासियो को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं।

दरअसल इस बार मराठा समूहों ने गुरुवार को नवी मुंबई को छोड़कर पूरे महाराष्ट्र में ‘बंद’ बुलाया है। संगठन के एक नेता ने कहा की ये बंद आज सुबह 8 से शाम 6 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन होगा। वहीं दूसरी तरफ सकल मराठा समाज के नेता अमोल जाधवराव ने कहा, ‘यह राज्यव्यापी बंद होगा, जिसमें नवी मुंबई शामिल नहीं होगा. बंद से सभी आवश्यक सेवाओं, स्कूलों और कॉलेजों को अलग रखा गया है।

साथ ही उन्होंने कहा की कुछ संवेदनशील मुद्दों के कारण हमने नवी मुंबई में बंद नहीं करने का निर्णय किया है। बता दे की महाराष्ट्र के कुछ हिस्से खासकर नवी मुंबई के कोपरखैरने और कलमबोली में पिछले महीने मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा हुई थी। जाधवराव ने कहा, ‘सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन होगा। मैं मराठा युवकों से अपील करता हूं कि आत्महत्या नहीं करें। इससे समुदाय और इसके हितों को सहयोग नहीं मिलेगा।

उन्होंने आश्वासन दिया, ‘हम मराठा युवकों से अपील करते हैं कि हिंसा से दूर रहें। हम उग्र प्रदर्शन नहीं करेंगे और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।

साथ ही उन्होंने आरोप लगाए कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस केवल कुछ मराठा लोगों से बात कर रहे हैं और समुदाय के अंदर भ्रम पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘फडणवीस आंदोलन की तीव्रता को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। बताते चले की इस से पहले इस समुदाय के लोगों ने आरक्षण की मांग को लेकर खुदकुशी कर ली थी। खुदखुशी करने वालों की संख्या लगभग 7 लोगों के करीब थी।

 

Previous articleसन 1976 के बाद पहली बार लंदन में इतना पंहुचा तापमान
Next articleराज्यसभा उपसभापति पद के चुनाव दिलचस्प, देखना होगा कौन मरेगा बाज़ी