uttarakhand-cloudburst - National News
बादल फटने की वजह से कई जगहों पर लैंडस्लाइड

National News – शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के चमोली जिले में बादल फटने से कई जहगो पर दहशत का माहौल बना हुआ हैं। बादल फटने की वजह से कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुआ।

जिसके कारण कई हादसे हो गए हैं। लैंडस्लाइड की वजह से मालारी रोड पर करीब पांच लोग मलबे में दब गए। इनमें से दो के शव को बरामद किया जा चूका हैं। जबकि बाकी के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

बताते चले की इससे पहले 16 जुलाई को चमोली में दो जगहों पर बादल फटे थे। इसमें कई मवेशी, 10 दुकानों और गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। बुधवार तड़के हिमाचल में चंड़ीगढ़-मनाली हाईवे पर भी बादल फटने से 6 गाड़ियां मलबे की चपेट में आ गई थीं।

वहीं जोधपुर में गुरुवार को 4 घंटे में 70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस भारी बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। पावटा इलाके में एक होटल की पार्किंग की दीवार ढह गई। इसमें दबने से तीन दोस्तों की मौत हो गई। हादसे के वक्त वे बाइक से गुजर रहे थे। वहीं, केरू खनन क्षेत्र में अचानक खदान में पानी भरने से एक मजदूर डूब गया।

Previous articleख़राब मौसम में भी श्रद्धालुओं का हौसला बुलंद
Next article6 सितंबर को होगी भारत और अमेरिका के बीच उच्च स्तरीय बैठक