PM Modi - National News
आज से पीएम मोदी का अफ्रीकी दौर होगा शुरू

National News – पीएम मोदी का अफ्रीकी दौरा आज दोपहर से शुरू होने जा रहा हैं। प्रधानमंत्री के दौरे की शुरुआत रवांडा से होगी।

पीएम मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे जो रवांडा की यात्रा पर जा रहे हैं। इस से पहले कोई भी भारतीय प्रधानमंत्री यहां नहीं गए हैं। प्रधानमंत्री के दौरे की एक और महत्वपूर्ण बात रवेरू मॉडल गांव का दौरा कर रवांडा की ‘गिरिंका’ योजना के लिए 200 गायों तो तोहफे में देना है। बता दे की भारत ने रवांडा के साथ अपने रिश्तों को मजबूत किया है। इसे पूर्वी अफ्रीका के प्रवेश-द्वार के रूप में देखा जा रहा है और इसी के मद्देनजर पिछले साल जनवरी में भारत ने रवांडा के साथ रणनीतिक साझेदारी की। भारत ने रवांडा को 40 करोड़ डॉलर का कर्ज दिया है और वहां भारत की ओर से प्रशिक्षण छात्रवृति कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। मोदी की इस यात्रा के दौरान भी कई महत्वपूर्ण करार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

इसके बाद मोदी 24 जुलाई को युगांडा जाएंगे। यहां से वे जोहानिसबर्ग में 10वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचेंगे।

इस दौरान पीएम मोदी मोदी ब्रिक्स में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सीरिल रामाफोसा और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। बता दे की तीन महीने में तीसरी बार पीएम मोदी जिनपिंग से मिलेंगे। इससे पहले मोदी जिनपिंग से चीन के वुहान शहर में और इसके बाद शंघाई सम्मलेन में मिले थे। वही पीएम मोदी की दो महीने में दूसरी बार पुतिन से मुलाकात होगी। इस से पहले पीएम मोदी पुतिन से मई में रूस के सोच्चि में उनकी एक अनौपचारिक मुलाकात हुई थी। बताया जा रहा हैं की मोदी रवांडा में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे। उधर, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

 

Previous articleबंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम, राजधानी भोपाल में भी बारिश की उम्मीद
Next articleवसुंधरा राजे की ‘सुराज गौरव यात्रा’ ,4 अगस्त के होगी शुरू, अमित शाह होंगे शामिल