Chand gharan - National News
सदी का सबसे बड़ा चंद्रग्रहण

National News – शुक्रवार रात 11:54 मिनट पर सदी का सबसे बड़ा चंद्रग्रहण लगा। जो भारत समेत दुनिया भर में देखा गया।

चंद्रमा को 104 साल का सबसे बड़ा ग्रहण लगा। एक घंटे 43 मिनट तक तो पूर्ण चंद्रग्रहण रहा। 2 बजे के करीब कुछ देर के लिए चांद लाल भी हुआ, जिसे ब्लड मून कहा जाता है। शनिवार तड़के 3:49 बजे जब सूरज और चांद के बीच में से पृथ्वी हटी तो चंद्रमा से ग्रहण भी हट गया। बता दे की इस बीच चांद और पृथ्वी के बीच सर्वाधिक दूरी रही। इस स्थिति में पृथ्वी से चांद की अधिकतम दूरी 4.06 लाख किमी होती है। दोनों के सर्वाधिक दूरी पर आ जाने की घटना को एपोजी कहते हैं।

वैज्ञानिकों के अनुसार, पृथ्वी और चंद्रमा के बीच ज्यादा दूरी की वजह से ग्रहण का वक्त 1914 के बाद सबसे ज्यादा 3 घंटे 54 मिनट और 33 सेकंड रहा।

इस साल 31 जनवरी को भी पूर्ण चंद्रग्रहण था। तब इसकी अवधि 1 घंटा 40 मिनट थी। 2015, 4 अप्रैल को सदी का सबसे छोटा चंद्रग्रहण था। जिसकी अवधि सिर्फ 4 मिनट 48 सेकंड था। बता दे की अब 2019 में दो सूर्य और एक चंद्रग्रहण होगा।

यहां – यहां देखा गया पूर्ण चंद्रग्रहण

यूरोप, एशिया के ज्यादातर देशों, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और आसपास के देशों, उत्तरी अमेरिका, प्रशांत क्षेत्र, अटलांटिक, भारतीय महासागर और अंटार्कटिका में दिखाई दिया।

 

Previous articleकमलनाथ ने शिवराज सरकार की एक बार फिर खींची टांग
Next articleज्योतिरादित्य सिंधिया बोले कंफ्यूजन से बाहर आएं सीएम शिवराज