Kamalnath - Bhopal Samachar
कमलनाथ ने एक बार फिर शिवराज सरकार पर कसा शिकंजा

Bhopal Samachar – इन दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के बीच बहस जारी हैं।

दोनों एक दूसरे पर आए दिन पलटवार कर रहें हैं। हालही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर हमला बोला हैं। कमलनाथ ने कहां की प्रदेश के सभी वर्ग राज्य सरकार से महिलाएं मुंडन करवा रही हैं। बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। वहीं सीएम शिवराज इस बात से दुखी हैं कि कांग्रेस उनकी आलोचना कर रही है।

इतना ही नहीं कमलनाथ ने सीएम शिवराज की जनआशीर्वाद यात्रा को लेकर भी सवाल खड़े किए।

कमलनाथ ने कहां की शिवराज सिंह अपने खर्च पर जनआशीर्वाद यात्रा निकालें। वे जनता के पैसों को अपनी यात्रा पर खर्च कर रहे हैं। वे जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया की जनता के पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा हैं।

कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि वे पिछड़ी जाति के हैं, इसलिए कांग्रेस उन पर आरोप लगा रही है। अब उन्हें जाति की बात छोड़कर सरकार के कामों का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं को साधारण किसान कहते हैं। आज तक उन्हाेंने कौन सी मंडी में अपनी फसल बेची है।

भाजपा सरकार ने पिछले छह साल में शिक्षा सुधार के नाम पर 48 हजार करोड़ रुपए खर्च किए हैं। लेकिन अब तक कोई सुधर नहीं आया हैं। यहां तक की बच्चों को पढ़ना लिखना तो दूर उन्हें शब्दों की सही पहचान भी नहीं है।

 

Previous articleअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीछे हटने के दिए संकेत
Next articleभारत समेत दुनिया भर में देखा गया सबसे बड़ा चंद्रग्रहण