Badshah Song- New Song
नमस्ते इंग्लैंड का गाना, अर्जुन परिणीति के साथ मरते दिख रहें हैं ठुमके

New Song – बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक नई पहचान बनाने वाले सिंगर बादशाह इन दिनों काफी चर्चा में हैं।

हालही में उनके द्वारा गाया हुआ गाना “भरे बाजार” को रिलीज़ किया गया हैं। जो यूट्यूब पर काफी धमाल मचा रहा हैं। बता दे की ये गाना “नमस्ते इंग्लैंड” का हैं। इस फ़िल्म को विपुल अमृतलाल शाह डायरेक्ट कर रहें हैं। ये फ़िल्म 19 अक्टूबर को रिलीज़ होगी। इस फ़िल्म में लीड रोल में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा नज़र आएगी।

बादशाह को बॉलीवुड इंडस्ट्री में रैपर के तौर पर जाना जाता हैं। उनके द्वारा गाया हुआ ये गाना ऋषि रिच और खुद बादशाह ने कंपोज़ किया हैं।

इस गाने को आवाज़ दी हैं , बादशाह, विशाल ददलानी और पायल देव ने। ये गाना यूट्यूब पर बार बार देखा जा रहा हैं। इस गाने को रिलीज़ हुए 21 घंटे बीत चुके हैं। और अब तक इसको 5.2 मिलियंस से भी ज़्यदा लोग देख चुके हैं। इस गाने को काफी लाइक और शेयर भी किया जा रहा हैं।

Video Credit – Sony Music India

Previous articleनवंबर 2018 में इन दो बड़ी फिल्मों के बीच होगी कड़ी टक्कर
Next articleदोपहर 12 बजे Amazone और Mi.com पर शुरू होगी Redmi 6A की बिक्री