शत्रुघ्न सिन्हा - National News
शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर किया वार

National News – बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा के तेवर कुछ बदले बदले से लग रहें हैं। मोदी सरकार को भले ही संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा का साथ मिल गया हो।

मगर अभी भी उनके तेवर पीएम मोदी और पार्टी के प्रति नरम नहीं हुए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए एक के बाद एक ट्वीट कर उन पर निशाना साधा। उन्होने लिखा की संसद में जब सत्र चल रहा है तो आपका विदेश में जाना क्या इतना जरूरी था। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अगर आप फिलहाल विदेश दौरे पर नहीं जाते तो कोई आसमान नहीं गिर जाता। आप 3 अफ्रीकी देशों के दौरे पर हैं। मगर ये दौरा आप

संसद के सत्र के बाद भी कर सकते थे। हालांकि, रवांडा की आपकी यात्रा किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा पहली यात्रा है, बधाई.’

इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट कर आगे लिखा, उम्मीद है कि आप प्रोटोकॉल में रहकर रवांडा में हैंडशेक करेंगे। क्योंकि यहां अब तक गले मिलने वाली घटना पर बड़ी-बड़ी खबरें बन रही है। इतना ही नहीं उन्होंने लिखा की आपने गिरिंडा में एक कार्यक्रम में 200 गायें उपहार में दी हैं। यह अच्छी पहल है। इससे दोनों देशों के रिश्ते और भी मजबूत और मधूर होंगे। लेकिन सर, वापस आईए, विपक्ष मॉब लिंचिंग और गौ रक्षक के मुद्दे पर हमलावर है और बड़ी खबरों में है।

देश में निर्दोष लोगों को मारा जा रहा है। आप विदेशी सरजमीं पर से भी यह कर सकते थे। मगर आपके मुंह से एक शब्द तक नहीं निकले। साथ ही, विनम्र विनती है कि हमें निर्देश दें क्योंकि राफेल मुद्दे पर विपक्ष सरकार के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लेकर आया है।

बताते चले की अविश्वास प्रस्तावके दौरान जब राहुल गांधी ने पीएम मोदी को गले लगाया था। तब सभी बीजेपी नेताओं ने इस चीज़ का मज़ाक उड़ाया था। मगर शत्रुघ्न सिन्हा ने इस बात पर राहुल गांधी की तारीफ की थी। इतना ही नहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने संसद में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दे पर अपनी पार्टी और सरकार का समर्थन किया था।

 

Previous articleवेस्ट इंडीज ने बांग्लादेश को तीन रनों से दी शिकस्त
Next articleअगर रेलवे टिकट कैंसिल करने पर चाहिए रिफंड, तो ध्यान रखें ये नियम