Amin Sayani passes away
Radio magician Amin Sayani passes away,

रेडियो की आवाज, अमीन सयानी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बहनों और भाइयों… की वह पुर कशिश आवाज, जिसने लोगों को दीवाना बना रखा था… उस एक आवाज को सुनने के लिए कभी वक्त ठहर जाया करता है… किसी प्रोग्राम में उस आवाज की भागीदारी के मायने ही उस कार्यक्रम की कामयाबी की गारंटी मानी जाती थी, रेडियो की आवाज के शहंशाह अमीन सयानी का बुधवार को इंतकाल हो गया। 91 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया ए फानी को अलविदा कह दिया।

भाईयों और बहनों” वाली लीक से हटकर… खुद की स्टाइल में “बहनों और भाईयों” शब्द से प्रोग्राम की शुरुआत करने वाले रेडियो सीलोन पर बिनाका गीतमाला से लेकर विभिन्न हजारों रेडियो कार्यक्रमों, स्टेज शोज़ इत्यादि पर जिनकी आवाज़ और अंदाज़ सुन सुन कर एक पीढ़ी ने वर्षों तक संगीत को सुना, समझा, आत्मसात किया।

एक पूरा जमाना गुज़र गया, दूसरा अमीन सयानी देश को नहीं मिला। करीब 50 हजार रेडियो शो करने वाली इस हस्ती को लोग भूल चुके, लेकिन जो शून्य उन्होंने छोड़ा, उसे कोई भर नहीं सका।
आवाज की दुनिया में उनके जाने से जो सन्नाटा छाया है, उसकी कमी हर संगीत प्रेमी के दिल में महसूस की जा सकती है। रेडियो की दुनिया में आवाज के जादूगर कहे जाने वाले दिग्गज रेडियो प्रेजेंटर अमीन सयानी 91 साल की उम्र में फानी दुनिया से रुखसत हुए। उनके निधन की खबर को उनके बेटे रजिल सयानी ने कंफर्म किया है।

अमीन सयानी की मौत से उनके बेटे रजिल सायानी गहरे सदमे में हैं। उन्होंने पिता की मौत के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अमीन सयानी को बीते दिन हार्ट अटैक हुआ था, जिसके बाद उन्हें तुरंत ही एचएन रिलायंस हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही अमीन सयानी ने दम तोड़ दिया।

अमीन सयानी का अंतिम संस्कार 22 फरवरी को होगा, क्योंकि आज उनके कुछ रिश्तेदार उनके अंतिम दर्शन के लिए मुंबई आने वाले हैं।

रोडियो की दुनिया के बादशाह थे अमीन सयानी

अमीन सयानी का जन्म 21 दिसंबर 1932 में मुंबई में हुआ था। अमीन सयानी ने रेडियो की दुनिया में बड़ा नाम कमाया। उनकी आवाज का जादू लोगों के दिल में घर कर लेता था। अमीन सयानी रेडियो प्रेजेंटर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो, मुंबई से की थी। उनके भाई हामिद सयानी ने उन्हें यहां इंट्रोड्यूस कराया था। उन्होंने यहां 10 सालों तक इंग्लिश प्रोग्राम्स में पार्टिसिपेट किया। इसके बाद उन्होंने भारत में ऑल इंडिया रेडियो को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई।

फिल्मों में बने अनाउंसर
सयानी कई फिल्मों में रेडियो अनाउंसर के तौर पर भी दिखे, जिनमें भूत बंगला, तीन देवियां, बॉक्सर और क़त्ल जैसी मूवीज शामिल हैं।

Previous articleभारतीय राजनीति में गठबंधनों का अस्तित्व: समाजवादी पार्टी की आंतरिक असमानता
Next articleदिग्विजय सिंह का विवादित बयान:भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों का रोल