jhanvi kapoor - Ramp Walk
जाह्नवी ने पहली बार की रैंप वाक, जीता लोगों का दिल

Ramp Walk – बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहली फ़िल्म देने वाली जाह्नवी कपूर इन दिनों काफी चर्चे में हैं।

“फिल्म धड़क” से उन्होंने साबित कर दिया की वो अपना नाम इस इंडस्ट्री में बना कर रहेंगी।

बता दे की हाल ही में उन्होंने एक फैशन शो के दौरान रैम्प पर भी अपनी दस्तक दी। और इस दस्तक के साथ ही एक बार फिर लोगों के दिल पर राज किया।

janhvi kapoor

यह जाह्नवी का पहला रैम्प वॉक था। इस दौरान वे पूरी तरह कॉन्फ‍िडेंट नजर आईं। जाह्नवी ने लैक्मे फैशन वीक 2018 के दौरान नचिकेत बार्वे के लेटेस्ट कलेक्शन मिलेनियल महारानीज को भी प्रमोट किया।

Jhanvi Kapoor

जाह्नवी के रैंप पर आते ही दर्शक पूरी तरह से झूम उठे। दर्शकों ने उनका उत्साह बढ़ाने के लिए सीटियां बजाकर उनका स्वागत किया। बता दे की जहान्वी ने अपनी रैंप वाक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा की रैम्प पर चलना धमाकेदार था।

jhanvi kapoor

जाह्नवी ने फिल्म धड़क से अपनी करियर की शुरू की। इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ‍िस पर भी कमल का प्रदर्शन किया। इस फ़िल्म ने 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इस फ़िल्म में उनके साथ शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर नजर आए थे।

jhanvi kapoor

हालांकि जाह्नवी को इस बात का ही दुःख होता हैं की उनकी पहली फ़िल्म उनकी मां श्रीदेवी नहीं देख सकी। गौरतलब हैं की इस साल श्रीदेवी का निधन हो गया था। बता दे की जाह्नवी अब जल्द ही एक बार फिर करण जौहर फिल्म तख्त में नजर आएंगी।

VIDEO CREDIT – VIRAL BOLLYWOOD

PHOTOS CREDIT – PINK VILLA $ PROKERAIA

Previous articleडेनियल विटोरी के हाथों से छीनी गई रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कमान
Next articleदेशभर में भोपाल को मिला स्वच्छ परिवहन सर्वे में पहला स्थान