jan ashriwad yatra - Shivraj Singh
दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश को बनाया था बीमार, हमने किया विकसित

Shivraj Singh – पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का घेराव करते हुए बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन पर शिकंजा कसा।

दरअसल सीएम शिवाज की जनआशीर्वाद यात्रा कल रहली, सुरखी और सागर पहुंची थीं। जहां उन्होंने जनसभाओं को संबोधित किया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस और दिग्विजय सिंह पर हमला बोला। बुधवार को देवरी में आरोप लगाते हुए सीएम शिवाज ने कहा की दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। जब हमने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई तो मध्यप्रदेश को एक विकसित प्रदेश बना हैं।

सीएम ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा जन भाग्य बदलने की यात्रा हैं। उन्होंने कहां की पिछली बार की तरह भूल मत करियेगा।

आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के कमल फूल को ही चुने, नहीं तो गड्ढे में चले जाएंगे। सीएम शिवाज ने आगे कहां की इस क्षेत्र का विकास इसलिए नहीं हो सका क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस के विधायक को चुना था। लेकिन अब ऐसी भूल न करें। वहीं दूसरी तरफ जनआशीर्वाद यात्रा के देवरी पहुंचने के 2 घंटे पूर्व पुलिस ने कांग्रेस विधायक हर्ष यादव के साथ करीब एक सैकड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया।

 

Previous articleभारत के बाद अब इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से
Next articleअगर आपको हैं एडवेंचर पर जाने का शौक, तो इस इवेंट में ज़रूर ले हिस्सा