De villiers - South African Player
खेल में रहते हुए दबाव सहन करना मुश्किल - डीविलियर्स

South African Player – क्रिकेट की दुनिया में मिस्टर थ्री सिस्टी डिग्री के नाम से जाने वाले एबी डीविलियर्स ने अचानक संन्यास की घोषणा कर दी थी।

ये घोषणा उन्होंने इस वर्ष आईपीएल के बाद की थीं। उन्होंने अपने फैसले को बेहद निजी बताते हुए भविष्य में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलने की घोषणा करते हुए एक ट्वीट किया था। जिसके बाद उनके इस निर्णय से दर्शकों को भी काफी हैरानी हुई थी।

Ab De Villiers

हालही में दक्षिण अफ़्रीकी खिलाड़ी एबी डीविलियर्स ने एक समाचार पत्र में अपने क्रिकेट लाइफ के बारे में बताया। उन्होंने खेल के बिना जिन्दगी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वे अच्छा महसूस कर रहे हैं क्योंकि खेल में रहते हुए दबाव सहन करना मुश्किल होता है। साथ ही उन्होंने कहा कि क्रिकेट के बाद अब वे जीवन का भरपूर आनंद उठा रहे हैं।

Ab De Villiers

उन्होंने आगे लिखा की अच्छे प्रदर्शन के लिए आप पर खद का दबाव होने के साथ ही दर्शकों और कोच आदि का भी प्रेशर रहता है।

अच्छा खेल दिखाने के लिए दिमाग में चीजें चलती रहती है। इसके बाद उन्होंने कहां की खेल छोड़ने पर कमी महसूस तो होती है लेकिन अभी मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं है।

Ab De Villiers

बताते चले की एबी डीविलियर्स ने आईपीएल में अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से खेलते रहने का फैसला लिया है।

इसके अलावा उन्होंने सभी क्रिकेट से संन्यास ले लिया हैं। इस खतरनाक खिलाड़ी ने टेस्ट मैचों में 22 और वन-डे क्रिकेट में 25 शतक जड़े हैं। साथ ही आईपीएल में भी इन्होने कमल का प्रदर्शन दिया। इनके बल्ले से ना केवल सामने बल्कि मैदान के चारों तरफ ज़ोरदार शार्ट देखने को भी मिले। इन्होने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए कई बार अहम् भूमिका भी निभाई। और टीम को जीत दिलाने में मदद की।

गौरतलब हैं की वे अपनी पत्नी के साथ पर्यटन में हैं। जहां दोनों को कई बार आनन्द लेते हुए देखे जाते हैं। इतना ही नहीं बल्कि ये अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं। जिसे इनके फैंस काफी पसंद करते हैं।

 

Previous articleदबंग किरदार में रणवीर सिंह की अपील, बोले अगर महिलाओं के खिलाफ अपराध नहीं रुके तो…..
Next article‘सत्यमेव जयते’ के मुकाबले ‘गोल्ड’ को मिली ज़ोरदार ओपनिंग