Sports News – भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्रसिंह धोनी ने हालही में बिहार और झारखंड में टैक्स चुकाया हैं।

और व्यक्तिगत श्रेणी में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले शख्स बन गए हैं। बता दे की धोनी ने वर्ष 2017-18 के लिए 12.17 करोड़ रुपए का आयकर रिटर्न दाखिल किया है।

धोनी साल 2016 में ही भारतीय वनडे और टी20 टीम की कप्तानी छोड़ चुके हैं। धोनी बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध में ‘ए’ ग्रेड में शामिल है।इसके अलावा उन्हें मुख्य रूप से कई इंडोर्समेंट और बिजनेस वेंचर्स से कमाई होती है।

धोनी 2017-18 में झारखंड और बिहार के सबसे बड़े टैक्सपेयर हैं। इस से पहले धोनी ने साल 2016-17 वर्ष के लिए 10.93 करोड़ का टैक्स चुकाया था। वहीं साल 2013-14 तक धोनी इस क्षेत्र के सबसे बड़े टैक्सपेयर रह चुके हैं। इसकी जानकारी आईटी मु्ख्याल की जाइंट कमिश्नर निशा सिंघमार ने दी।

फोर्ब्स के अनुसार 2011 विश्व कप विजेता कप्तान की कुल संपत्ति 2015 में 111 मिलियन डॉलर थी। धोनी ने 2015 में 28 मिलियन डॉलर इंडोर्समेंट से और 3 मिलियन डॉलर वेतन के रूप में प्राप्त किए थे।

 

Previous articleट्रम्प के धमकीभरे ट्वीट पर ईरान के विदेश मंत्री ने दिया करारा जवाब
Next article“Fantastic Beasts 2 ” movie will be releasing on 16 November 2018