Lake - Weather Report
अगले चार पांच दिनों तक हो सकती हैं हल्की बारिश

Weather Report – बीते पांच दिनों से तेज बारिश नहीं हुई।

जिसके चलते बारिश के आंकड़े में भी इजाफा नहीं हुआ। इसके साथ ही शहर में मानसून फिर कमजोर पड़ गया हैं। बता दे की अब तक सामान्य से 14 फीसदी कम बारिश हुई हैं। यानी अब तक 29.48 इंच बारिश हुई है। यह अब तक की सामान्य बारिश 32.66 इंच से 14 फीसदी कम हैं।

उधर, मौसम विभाग का कहना हैं की अभी चार-पांच दिन तक धूप, हल्की बारिश का दौरा जारी रहने की संभावना हैं। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बन रहा हैं। यदि यह स्ट्रांग रहा तो ही यहां तेज बारिश हो सकती हैं।

बता दे की पिछले पांच दिनों में तेज़ बारिश नहीं हुई जिसके कारण बड़े तालाब का जल स्तर भी थमा हुआ हैं। यह 1660.90 फीट पर ही थमा हुआ हैं। जबकि फुल टैंक लेवल 1666.80 हैं। जो अभी 5.9 फीट खाली हैं।

इस से पहले बुधवार को शहर में मौसम के तेवर अलग-अलग रहे। सुबह दस बजे तक बादल छाए रहे। दोपहर में धूप निकली। शाम को नए पुराने शहर के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। दिन का तापमान 28.1 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें 0.3 डिग्री की गिरावट हुई। वहीं रात का तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया।

 

Previous articleSC/ST Act को लेकर सड़को पर उतरे लोग, सुरक्षा को देखते हुए लागु की गई धारा 144
Next articleअब जाकर मोदी सरकार के खिलाफ ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कसा शिकंजा, बोले अरे मोदी जी….