world news today- prisoner transferred

world news today-सुरक्षाबलों ने जम्मू कश्मीर से जेलों में बंद कैदियों को दूसरे राज्यों में ट्रांसफर करना शुरू कर दिया है।

जम्मू कश्मीर से कैदियों की पहली खेप उत्तर प्रदेश के आगरा सेंट्रल जेल में भेजी गई है। जम्मू कश्मीर से लाए गए 30 कैदियों को यहां की तन्हाई बैरकों में रखा जाएगा।

जम्मू कश्मीर में धारा 370 समाप्त किए जाने के बाद से काफी सरगर्मी बढ़ गई है। आतंकवादी गतिविधियों को देखते हुए जम्मू कश्मीर के खतरनाक कैदियों को जम्मू कश्मीर की जेलों से ट्रांसफर करके देश की अन्य जिलों में भेजा जा रहा है।

Previous article9 करोड़ रुपए के घोटाले की कलई खुली- बीआरटीएस कॉरीडोर
Next articleआदिवासियों का साहूकारी कर्ज होगा माफ