King Khan - Zero Trailer
दर्शकों को अब किंग खान के जन्मदिन का इंतज़ार

Zero Trailer – बॉलीवुड के किंग खान की अगली फ़िल्म “जीरो” लंबे समय से चर्चा में हैं।

इस साल ईद के मौके पर फ़िल्म का एक टीज़र रिलीज़ किया गया था। जिसमें शाहरुख खान और सलमान खान दिखाई दे रहें थे। इस टीज़र में दोनों को नाचता हुआ देखा गया था। ये दोनों जब भी साथ आते हैं धमाल मचा देते हैं। ऐसे में अब उम्मीद जताई जा रहीं हैं की फ़िल्म के ट्रेलर में भी भाईजान को देखा जा सकता हैं।

अब आपको बता दे की आज से उलटी गिनती गिनना शुरू कर दे। क्योंकि फ़िल्म का ट्रेलर अब रिलीज़ किया जाना हैं। बता दे की आनंद एल राय ने कंफर्म किया है कि शाहरूख खान स्टारर ज़ीरो का ट्रेलर, उनके जन्मदिन पर 2 नवंबर को रिलीज़ किया जाएगा। ऐसे में अब दर्शकों को इंतज़ार हैं तो अब किंग खान के जन्मदिन का। शाहरुख की इस फ़िल्म से लोगों को उम्मीद हैं की ये फ़िल्म काफी ज़ोरदार होगी। साथ ही माना जा रहा है कि आनंद एल राय एक बार फिर शाहरूख खान का करियर पटरी पर ला सकते हैं।

खबरों के मुताबिक ज़ीरो में शाहरूख खान का डबल रोल है। एक आम आदमी का और दूसरा सर्कस में काम करने वाले एक बौने – बऊआ सिंह का।

बऊआ सिंह बॉलीवुड का काफी बड़ा फैन है, खासतौर से कैटरीना कैफ का। यही वजह है कि फिल्म का नाम पहले कैटरीना मेरी जान रखा गया था।

बताते चले की इस फिल्म में शाहरूख खान के साथ अनुष्का शर्मा भी दिखाई देंगी। खबर हैं की फिल्म में साई फाई एंगल भी हैं। और फिल्म के क्लाईमैक्स में ये एंगल आएगा जो पूरी फिल्म को पलट कर रख देगा।

VIDEO CREDIT – RED CHILLIES ENTERTAINMENT

 

Previous articleव्यापमं घोटाले को लेकर सीएम शिवराज ने दी सफाई
Next articleकेरल की मदद के लिए पाकिसतन ने भी बढ़ाया हाथ