रणवीर सिंह
अचानक नानी के निधन से टूटे रणवीर सिंह

बॉलीवुड के बोल्ड कलाकार रणवीर सिंह की नानी कल रात अचानक चल बसी।

उनका अचानक निधन हो जाने से रणवीर सिंह समेत पूरा परिवार सदमे में आ गया हैं। उनकी मौत कैसे हुई इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। उनका निधन 3 जून की रात को हुआ था और अगले दिन सुबह नका अंतिम संस्कार सांताक्रूज के क्रीमटोरियम में कर दिया गया।

एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर ने कहा था की मेरी नानी का मेरी परवरिश में बहुत बड़ा हाथ हैं। में अपनी नानी के प्रति बहुत क्लोज हू। नानी मेरे लिए उतनी ही जरुरी हैं जैसे ऑक्सीजन और पानी। बता दे की दीपिका भी रणवीर की नानी से इस ही साल जनवरी के महीने में मिली थी। जिस वक़्त दीपिका उनकी नानी से मिली थी तक भी उनकी तबीयत कुछ ठीक नहीं थी।

रणवीर को जैसे ही इस बात की जानकारी लगी उन्होंने फौरन आज का इवेंट कैंसिल कर दिया।

रणवीर सिंह का आज मुंबई में एक इवेंट में शिरकत करनी थी ख़राब उन्होंने इसका मना कर दिया। दरअसल,स्विट्ज़रलैंड टूरिज्म के ब्रांड एम्बेसेडर रणवीर को आज इसी की प्रेस कॉन्फरेंस में हिस्सा लेना था। इस इवेंट को कैंसिल कर दिया गया हैं। अब इस इवेंट की दूसरी डेट्स बाद में अनाउंस की जाएंगी।

रणवीर ने पिछले दिनों ही जोया अख्तर की ‘गली ब्वॉय’ की शूटिंग ख़त्म की है। वह जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंबा’ की शूटिंग शुरू करेंगे।इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान नजर आएंगी।

Previous articleपाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के साथ संबंध को लेकर बोली अर्शी खान
Next articleलगातार सूखता बड़े तालाब का जल स्तर, बढ़ सकती है दिक्कतें