विराट अनुष्का
विराट अनुष्का का दिखा प्यार शेयर की एक वीडियो

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं।

अक्सर उनको मैदान पर भी चुरुस्त देखा जाता हैं। फिर चाहे फील्डिंग को या रनिंग दोनों में विराट नंबर वन हैं। हालही में विराट ने एक वीडियो शेयर किया हैं जिसमें वो किसी खास के साथ नज़र आ रहे हैं।

विराट कोहली ने एक वीडियो शेयर किया हैं जिसमें वो अपनी लाइफ पार्टनर अनुष्का ने साथ नज़र आ रहें हैं। यह दोनों GYM में काफी मेहनत करते हुए नज़र आ रहे हैं। बता दे की कप्तान विराट कोहली गर्दन की चोट के चलते पिछले काफी समय से मैदान से दूर है। लेकिन इंग्लैंड दौरे से पहले फिट होने के लिए कोहली कोई भी मौका नहीं छोड़ रहें हैं। विराट के साथ साथ अनुष्का भी जम कर मेहनत कर रहीं हैं।

विराट ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा की ‘साथ में ट्रेनिंग करना और अच्छा होता है।

इस वीडियो को आए हुए करीब 13 घंटे बीत चुके हैं और अब तक इस वीडियो को हज़ारो लोगो ने देख लिया हैं। इस वीडियो को काफी लाइक भी किया जा रहा है।

विराट को काउंटी क्रिकेट में खेलना था, लेकिन गर्दन की चोट के चलते वे उसमें हिस्सा नहीं ले पाए। अनुष्का अपनी फिल्म की शूटिंग के चलते अमेरिका में व्यस्त थी, जो हाल ही में वापस लौटी है। बता दे की भारतीय टीम को जून अंत में आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर रवाना होना है।

https://youtu.be/yFHxBZFyawA

Previous articleभारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी हैं माहि का नाम
Next article9वें दिन भी जारी रहीं पेट्रोल और डीज़ल के दामों में गिरावट