काफी समय से चर्चा में रहा रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का रिश्ता अब सात जन्मों में बंधने जा रहा हैं।

इन दोनों के अफेयर की खबरें तो अक्सर आती रहती थीं लेकिन अब यह दोनों जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं। इस ख़बर से दोनों के प्रशंसक काफी खुश हैं। बताते चले कि मिली जानकारी के अनुसार दोनों इस ही साल नवंबर की 10 तारीख को दोनों फेरे ले सकते हैं।

फ़िल्मफ़ेयर की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका और रणवीर 10 नवंबर 2018 को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी दक्षिण भारतीय रीति रिवाजों से होगी। यह दोनों अपनी शादी में कोई भी कमी नहीं चाहते हैं। रणवीर और दीपिका चाहते हैं कि उनकी शादी में हर एक चीज़ बिल्कुल परफेक्ट हो।

नवंबर 2018 में सात जन्मों के लिए दीपिका के होंगे रणवीर।

Previous articleफेसबुक ने लगाया हथियारों के विज्ञापन दिखाने पर प्रतिबंध
Next articleअरहान सिंह बोले अनुष्का शर्मा के मुंह से निकला ज़्यादा कचरा, विराट अनुष्का को कानूनी नोटिस