salman-katrina - Bollywood Updates

Bollywood Updates – अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बन रहीं फ़िल्म भारत में अब आपको एक बार फिर ये हसीन जोड़ी नज़र आएगी।

ये जोड़ी कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के दबंग खान सलमान और बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री कटरीना कैफ की हैं। दरअसल फ़िल्म भारत में लीड हीरोइन के रोल में प्रियंका चोपड़ा को लिया गया था। लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने अचानक फिल्म भारत को छोड़ने का फैसला लिया।

जिसके बाद फिल्म के लिए नई लीड हीरोइन की तलाश तेज हो गई थी। कई बॉलवुड एक्ट्रेस के नाम चर्चा में रहे।लेकिन अंत में सलमान खान की फेवरेट कटरीना कैफ को प्रियंका की जगह साइन कर लिया गया है।

फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने इसकी जानकारी दी। और कहा की फ़िल्म में कटरीना कैफ को साइन किया गया हैं। डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने मुंबई मिरर से बात करते हुए कहां, ”टाइगर जिंदा है” के बाद फैंस को फिर से भारत में सलमान-कटरीना की जोड़ी देखने को मिलेगी। इतना ही नहीं उन्होंने कहा की ‘मैं सलमान खान और कटरीना के साथ फिर से काम करने पर एक्साइटेड हूं। पिछली फिल्मों में भी हमारा साथ काम करना मजेदार था। इस प्रोजेक्ट के लिए कटरीना का शॉर्ट टाइम में सलेक्ट किया गया है।

बताते चले की फिल्म भारत के जरिए सलमान-प्रियंका करीब 1 दशक बाद साथ काम करने जा रहे थे। लेकिन प्रियंका ने फिल्म करने से इंकार कर दिया। बताया यह जा रहा है कि प्रियंका ने निक से शादी की प्लानिंग के चलते यह फैसला किया है। प्रियंका के प्रोजेक्ट छोड़ने की जानकारी अली अब्बास जफर ने ट्वीट कर दी थी।

 

Previous articleसीएम की जन आशीर्वाद यात्रा पर कमलनाथ का बयान
Next articleक्रिस गेल के हाथों टूटने जा रहा हैं शाहिद आफरीदी का ये रिकॉर्ड