Protest - Congress Party
लड़ाई को ख़त्म करने के मूड में आ गई हैं कांग्रेस

Congress Party – देश भर में लगातार बढ़ रहीं महंगाई को लेकर आम जनता बेहद परेशान हैं।

इसी परेशानी को देखते हुए कांग्रेस ने आज से पुरे एक महीने तक देश भर में आंदोलन करने का फैसला लिया हैं। कांग्रेस पार्टी आज से राफेल डील के साथ साथ बढ़ते पेट्रोल और डीज़ल के दामों को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध करेंगी। वैसे ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लंबे समय से राफेल डील को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ निशाना साधते आए हैं। ऐसे में अब पूरी कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई को आर पार करने के मूड में आ गई हैं।

जानकारी के मुताबिक पहले चरण में 15 सिंतबर तक जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कल जयपुर में महंगाई और राफेल के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने पानी की बौछार दी।

उधर, कांग्रेस के महासचिव शक्ति सिंह गोहिल ने राफेल घोटाले को अब तक के सभी घोटालों की दादी करार दिया।

इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के महासचिव अशोक गहलोत ने भी मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार राहुल गांधी के सवालों का जवाब नहीं दे पा रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने कमर तोड़ दी हैं। लोगों में जबरदस्त आक्रोश हैं। इसके अलावा उन्होंने कहां की मोदी सरकार से कोई खुश नहीं हैं। साथ ही उन्होंने बताया की इस मूड को लेकर कांग्रेस की बैठक हुई। विपक्षी पार्टियों से बात की जा रहीं हैं।

इसके अलावा कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पेट्रोल, डीजल के अलावा एलपीजी गैस की कीमत दुगनी हो गई।

दूध से लेकर प्लेटफार्म टिकट तक मे दाम कई गुना बढ़ गए। उन्होंने कहां की कांग्रेस अध्यक्ष मांग कर रहे हैं कि पेट्रोल-डीजल को GST में लाया जाए। इससे 10-15 रुपए तक कमी आएगी। कांगेस ने 11 लाख करोड़ की फ्यूल लूट के खिलाफ जन आंदोलन चलाने का फैसला किया हैं।

इसके साथ ही कांग्रेस ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर भारत बंद का आयोजन किया जाएगा। पेट्रोल पंप पर भी धरना दिया जाएगा। विपक्षी पार्टियों से बात हुई हैं, वो भी भारत बंद में सहयोग और समर्थन करने को तैयार हैं।

 

Previous articleजल्द भारत में आ रहा हैं Xiaomi Redmi का नया स्मार्टफोन
Next articleनए ‘डॉ. हाथी’ के किरदार में तारक मेहता के निर्माताओं को मिले ये