kejriwal and rahul
केजरीवाल को मिल सकता हैं राहुल गाँधी का समर्थन

Loksabha Elections 2019 – लोकसभा चुनाव को देखते हुए हर पार्टी अपनी अपनी तरह से रणनीति बनाते हुए दिख रहीं हैँ।

भाजपा को पद से हटाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की जा रहीं हैं। इसी बीच खबर है की दिल्ली के आप और कांग्रेस लोकसभा चुनाव में दिल्ली के लिए हाथ मिला सकते हैं। हालंकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आप के साथ गठबंधन के लिए हरी झंडी दे चुके हैं, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की अगुआई में दिल्ली कांग्रेस के नेता आम आदमी पार्टी के साथ जाने के लिए तैयार नहीं हैं। वे अकेले दिल्ली में लोकसभा चुनाव लड़ने के पक्ष में हैं।

खबरों की मानें तो मंगलवार को पार्टी नेताओं से इस संभावना पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बैठक बुलाई हैं।

इसमें दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित भी मौजूद रहेंगी। इस से पहले केजरीवाल ने एक रैली में कहा था कि लोकसभा चुनाव में गठबंधन के लिए हमने कांग्रेस नेताओं को मनाने की कई कोशिशें कीं। लेकिन अब मैं इससे थक चुका हूं। साथ मिलकर दिल्ली की सभी 7 सीटों पर भाजपा को हराएंगे, लेकिन वे इस मुद्दे को समझ नहीं रहे हैं।

बता दे की केजरीवाल कुछ दिन पहले ही दिल्ली की सात में से छह सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम तय कर चुके हैं।

इसे आप की कांग्रेस पर दवाब ने कोशिश के तौर पर देखा जा रहा हैं। इतना ही नहीं बल्कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को हटाने के लिए कई विपक्ष दल एकजुद होकर लड़ना चाहते हैं।

Previous articleवनडे क्रिकेट में 500 वीं जीत हासिल करने से महज़ एक कदम दूर टीम इंडिया
Next articleअमेरिका- 2020 के राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने से हिलेरी क्लिंटन का इंकार