American President - Donald Trump
ईरान के साथ अधिक व्यापक परमाणु करार पर विचार को तैयार - ट्रंप

Donald Trump USA – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर एक बार फिर नए सिरे से प्रतिबंध लगा दिए हैं।

ईरान से यह प्रतिबंध 2015 के परमाणु करार के बाद हटाए गए थे। साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप ने कहां हैं की वह ईरान के साथ नए परमाणु समझौते पर विचार को तैयार हैं। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने कहा, ‘अमेरिका इन प्रयासों में समान सोच वाले राष्ट्रों की भागीदारी का स्वागत करता है.’

ट्रंप द्वारा ईरान पर प्रतिबंध फिर से लागू करने के बाद भारत जैसे देशों पर इसका खासा प्रभाव पड़ेगा।

क्योंकि ईरान के साथ भारत के परंपरागत और ऐतिहासिक व्यापारिक रिश्ते हैं। बता दे की इस साल मई में राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के परमाणु समझौते से बाहर निकलने की घोषणा की थी।

ट्रंप ने कहा, ‘आज अमेरिका द्वारा ईरान पर परमाणु से संबंधित प्रतिबंध नए सिरे से लगाए जा रहे हैं। इन प्रतिबंधों को 14 जुलाई, 2015 के संयुक्त वृहद कार्रवाई योजना (जेसीपीओए) के तहत हटाया गया था।

साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका और परमाणु संबंधित प्रतिबंध 5 नवंबर, 2018 से लागू होंगे। इन प्रतिबंधों से पेट्रोलियम संबंधित लेन-देन रुकेगा। इसके अलावा विदेशी वित्तीय संस्थानों का ईरान के केंद्रीय बैंक के साथ लेनदेन भी रुक जाएगा। बता दे की ईरान के ऊर्जा क्षेत्र को लक्षित कर लगाए गए प्रतिबंध शामिल हैं।

 

Previous articleइमरान खान अब अपने प्रधानमंत्री पद से कुछ ही दूर
Next articleअभी से भेजी गई चेतावनी, स्वतंत्रता दिवस के मोके पर लाल किले पर उपस्थिति अनिवार्य