Health News – लोग आज कल अपनी सेहत को लेकर काफी चिंतित होते जा रहें हैं। ज्यादातर लोग अपनी सेहत को लेकर बहुत फ्रिकमंद होते हैं। वहीं कई लोग ऐसे होते हैं जो अपनी सेहत के प्रति कुछ खास ध्यान नहीं देते।

अक्सर लोग सुबह जल्दी उठकर एक्सरसाइज करते हैं, तो कई लोग मॉर्निंग वॉक। सुबह की हुई एक्सरसाइज से हमारे शरीर को काफी फ़ायदा होता हैं। इसके साथ ही सुबह की एक्सरसाइज हमें तरोंताजा भी रखती है। लेकिन कई काम हम ऐसे कर जाते हैं जो हमारे लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं।

अक्सर लोग रात में कुछ ऐसे काम कर जाते हैं। जिसके नुकसानों का हमें अंदाज़ा तक नहीं होता। दरअसल दिन भर काम करने के बाद हमारा शरीर रात तक पूरी तरह थक जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सुबह के मुकाबले शाम होते-होते हमारे शरीर के कुछ फंगशन्स धीरे काम करने लगते हैं। ऐसे में देर रात कुछ कामों को करना आपके लिए मुसीबत पैदा कर सकता हैं। ऐसे में हम आज आपको बताने जा रहें हैं वो काम को रात के समय भूलकर भी नहीं करने चाहिए।

ये हैं वो काम जो बन सकते हैं हमारे लिए मुसीबत

चाय और कॉफी न लें

लोगों में चाय tea और कॉफ़ी coffee पीने का काफी शोक होता हैं। लेकिन ये आपके लिए एक बड़ी मुसीबत पैदा कर सकती हैं। अगर आप भी हैं चाय और कॉफ़ी के शौकीन तो ज़रा संभल जाए। अक्सर देखा गया हैं की लोग रात को खाने के बाद चाय पीते हैं। या फिर सोने से पहले चाय या कॉफी पीने की आदत होती है। बता दे की सोने से पहले इसे पीने से आपको बार-बार यूरिन जाना पड़ सकता है। तो अगर आप ऐसा करते तो इसे पीने से बचें।

डिनर लेट करना

रात को डिनर समय (diner on time ) पर लेना बेहद ख़ास होता हैं। रात में डिनर टाइम पर करना आपकी सेहत के लिए अच्छा रहता है। ज्यादातर लोग देर से खाना खाते हैं और खाने के तुरंत बाद ही सो जाते है। ऐसा करने से उनको गैस से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए रात को डिनर समय पर ले और इसके बाद थोड़ा जरूर टहले।

इग्नोर करें मीठा

डिनर करने के बाद ज्यादातर लोग मीठा खाना पसंद करते हैं लेकिन ऐसा न करें क्योंकि उससे वेट बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है।

मोबाइल का इस्तेमाल न करें

दिन भर के काम काज के बाद भी कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें फोन के बिना नींद नहीं आती। मानों फ़ोन के बिना जिंदिगी अधूरी हो। हमें चाहिए कि सोते समय फोने से थोड़ी दूरी बनाए। अक्सर लोग रात में सोते समय मोबाइल पर बात या फिर चैट करते हैं। जोकि गलत हैं। दिन भर के थके होने के बाद हमें रात में एक अच्छी नींद की ज़रूरत होती हैं। लेकिन फ़ोन के कारण हम वो भी नहीं कर पाते। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो अपने फ़ोन से थोड़ी दूरी बना ले। वरना आपको रात में नींद देर से आने की समस्या हो सकती है। जो आपके लिए अच्छी बात नहीं हैं।

 

Previous articleअगर राजधानी भोपाल में हुई सामान्य से ज़्यदा झमाझम, तो बिगड़ सकते हैं हालात
Next articleउमरिया में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर हुई बैठक, कई योजनाओं की हुई चर्चा