2018 FiF World cuAp final -रविवार को मॉस्को के लुजिन्हकी स्टेडियम में खेले गए फ्रांस और क्रोएशिया के बीच मुकाबले में फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से हरा दिया।

और फीफा विश्व कप 2018 का खिताब अपने नाम किया। 20 साल के बाद एक बार फिर फ्रांस वर्ल्ड चैंपियन बनी। इसके पहले 1998 में ब्राजील को हराते हुए यूरोप की यह महाशक्ति फुटबॉल का सिरमौर बनी थी।

इस मैच का पहला गोल 18वें मिनट में फ्रांस के खाते में आया।

यह एक आत्मघाती गोल था, जो क्रोएशिया के मारियो मैंडजुकिच के हेडर से आया। ठीक 10 मिनट बाद क्रोएशिया ने मैच में उस वक्त वापसी की, जब 28वें मिनट में इवान पेरिसिच ने जबरदस्त गोल दागा।

खेल में अभी 11 मिनट और बढ़े ही थे कि VAR के इस्तेमाल से फ्रांस को एक पेनल्टी मिल गई। इवान पेरिसिच के हैंडबॉल फाउल से मिले इस सुनहरे अवसर को भुनाते हुए एंटोनी ग्रीजमैन ने फ्रांस को 2-1 की बढ़त दे दी। बता दे की  हाफ टाइम तक फ्रांस 2-1 के स्कोर के साथ क्रोएशिया से आगे था।

फिर 59वें मिनट में पॉल पोग्बा ने तो 65वें मिनट में युवा खिलाड़ी मबापे ने शानदार गोल दागकर फ्रांस को 4-1 की बड़ी बढ़त दिला दी। हालांकि इसके कुछ मिनट बाद ही फ्रांस के गोलकीपर लॉरिस की गलती के चलते क्रोएशिया के मारियो मैंडजुकिच ने एक आसान गोल दागकर स्कोर अपनी टीम को मैच में वापसी कराने की कोशिस की। मगर इसके बाद पूरे मैच में क्रोएशिया कोई कमाल नहीं दिखा पाया और अपने पहले विश्व कप से चूक गया।

हालांकि क्रोएशिया का इस वर्ल्ड कप का सफर बहुत ही शानदार रहा। किसी ने इस विश्व कप से पहले सोचा नहीं था की क्रोएशिया इस वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुँचगी। लेकिन क्रोएशिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक अपनी जगह बनाई पर विश्व कप अपने नाम करने से चूक गईं।

Previous articleरेलवे ने बनाई नई योजना, करीब 2000 रेलवे स्टेशनों पर लगेगी बॉटल क्रशर मशीन
Next articleपीएम मोदी की बंगाल रैली आज, 2 लाख लोगों के आने की उम्मीद