petrol & Diesel - Hike Price
लगातार बढ़ते तेल के दाम, नहीं हो रहें कम

Hike Price – पेट्रोल और डीज़ल के दामों में हर दिन इज़ाफ़ा देखने को मिल रहा हैं।

ये सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। आए दिन इन दामों में बढ़ोतरी की जा रहीं हैं। जिसके चलते आम आदमी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। बता दे की आज फिर इन दामों में इज़ाफ़ा हुआ हैं। जिसके बाद ये दाम रिकॉर्ड तोड़ उचाई तक पहुंच चुके हैं। इन बढ़ते दामों को देखते हुए ऐसा लगता हैं की अब कुछ दिनों बाद पेट्रोल सेंचुरी पूरी कर लेगा। बता दे की पहली बार पट्रोल के दाम 90 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चूका हैं। और ये 90 रुपये प्रति लीटर कहीं और नहीं बल्कि महाराष्ट्र के परभणी में हुआ। जबकि राजधानी दिल्ली में भी आज पट्रोल और डीज़ल के दामों में 14 पैसे का इज़ाफ़ा हुआ हैं। जिसके बाद पट्रोल 80 रुपये 87 पैसे और डीज़ल 72 रुपये 97 पैसे प्रति लीटर बिक रहा हैं। वहीं मुंबई में पेट्रोल 88 रुपये 26 पैसे और डीज़ल 77 रुपये 47 पैसे प्रति लीटर बिक रहा हैं।

ये हैं आपके शहर में आज के दाम

शहर       पेट्रोल        डीज़ल
मुंबई       88.26      77.47
भोपाल –  86. 62      76. 88
चेन्नई     84.05       77.13
कोलकाता  83.75      75.82
दिल्ली      80.87      72.97

 

 

Previous articleMeer ali proves to be the Best Indra ever..
Next articleइन खूबसूरत मैसेज के जरिए दे गणेश चतुर्थी की बधाई