DMK Chief - Karunanidhi
अगले 24 घंटे करुणानिधि के लिए बेहद अहम

Karunanidhi – द्रमुक अध्यक्ष एम करुणानिधि को रक्तचाप की समस्या के चलते 28 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पिछले 10 दिनों से वे कावेरी अस्पताल में भर्ती हैं। जहां उनका इलाज आईसीयू में चल रहा हैं। स्वास्थ्य में गिरावट के कारण वह अभी तक अस्पताल में हैं। तब से वह लगातार डॉक्टरों की निगरानी में हैं। बताया जा रहा हैं की उनका स्वास्थ्य पहले के मुकाबले खराब हुआ है। डाक्टरों के मुताबिक अगले 24 घंटे उनके स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होंगे। डाक्टरों के लिए उनके महत्वपूर्ण अंगों की कार्यक्षमता को बनाए रखना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ अस्पताल से ये खबर आते ही बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक अस्पताल के बाहर एकत्र हो गए। इतना ही नहीं बल्कि कई समर्थक रोते हुए देखे गए।

कावेरी अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर अरविंदन सेल्वाराज की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 94 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है।

और वह मेडिकल सपोर्ट पर हैं। अगले 24 घंटों में उनके स्वास्थ्य में कितना सुधार होता है, यह महत्वपूर्ण होगा।

बता दे की सोमवार को पहली बार करुणानिधि की पत्नी दयालु अम्मा उन्हें देखने अस्पताल पहुंचीं। उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित दयालु व्हील चेयर पर चलकर अस्पताल पहुंची। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख भी अस्पताल पहुंचे और द्रमुक अध्यक्ष के परिजनों से बात करने के बाद बताया कि सोमवार सुबह करुणानिधि की हालत में थोड़ी गिरावट आई थी।

 

Previous articleअब तक पांच बड़े बिल पास, कई और बिल कतार में
Next articleइमरान खान अब अपने प्रधानमंत्री पद से कुछ ही दूर