Congress President - London Speech
देश के विकास ने कांग्रेस का भी रहा छोटा सा हाथ

London Speech – कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लंदन में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस को संबोधित करते हुए मोदी सरकार को एक बार फिर निशाना बनाया।

राहुल गांधी ने कहां की पीएम मोदी कहते हैं कि मेरे आने से पहले देश में कुछ नहीं हुआ। ऐसे में वो भारत की जनता का उपहास उड़ाते हैं। उन्होंने कहां की पीएम मोदी ने लालकिले से झंडे के नीचे खड़े होकर कहा भारत सोता हुआ हाथी था मैंने उसे जगाया। उनके इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके अंदर कितना घमंड हैं। उन्हें समझना चाहिए कि हिन्दुस्तान को किसी एक व्यक्ति ने नहीं बल्कि वहां की जनता ने बनाया हैं।

राहुल ने आगे कहां की कांग्रेस क्रोध और नफरत को मिटाने की शक्ति हैं। कांग्रेस अपने विरोधी को गले लगा सकती हैं। कांग्रेस हिन्दुस्तान को जोड़ने के लिए काम करती हैं। उन्होंने कहां की पहले सभी देश कहते थे कि भारत गरीबों का देश हैं। वो विकास नहीं कर सकता। आज वही लोग दिन भर कहते हैं कि हिन्दुस्तान दुनिया को फ्यूचर दिखाने का देश हैं। ये कैसे हुआ और किसने किया… कांग्रेस ने नहीं किया। कांग्रेस ने सिर्फ मदद की और हिन्दुस्तान की जनता ने कर दिखाया।

हमारी पार्टी एक एनआरआई ने शुरु की थी। जवाहरलाल नेहरु जी, सरदार पटेल जी सब एनआरआई थे।

सबने पहले दुनिया देखी फिर देश को आगे ले जाने के लिए योगदान दिया। राहुल ने कहा, ’70 सालों में सब कुछ कांग्रेस ने नहीं किया, लेकिन विकास में छोटा सा हाथ कांग्रेस का भी था। जनता ने हिम्मत दिखाई और हमने उस हिम्मत को रास्ता दिखाया और देश को आगे ले जाने में भागीदार बने।

राहुल ने अंत में कहा मैं यहां अपने परिवार को दिल्ली में छोड़ कर आया और मुझे यहां एक नया परिवार मिला। मैं आप सभी के साथ राजनीतिक नहीं पारिवारिक रिश्ता चाहता हूं। क्योंकि आपने मुझे एक ऐसी फिलिंग दी जो सिर्फ एक परिवार के साथ रहने पर ही मिलती हैं।

 

Previous articleसीएम शिवराज का उभरा प्यार, महिलाओं के लिए छपवाई चिट्टिया, 4 करोड़ से अधिक राशि खर्च
Next articleप्रधानमंत्री आतंकवाद के सामने नहीं झुकेंगे कभी – एम जे अकबर