Goa - Luxury Cruise Service
समुद्री रास्ते पहली बार मुंबई से गोवा जा सकेंगे आप

Luxury Cruise Service – अब तक आप सभी Goa जाने के लिए ट्रैन, फ्लाइट या फिर रोड का सफर तय करते थे।

हालांकि इन सफर का भी अपना मज़ा होता हैं। लेकिन अब आपका गोवा का सफर और भी मज़ेदार और खूबसूरत हो सकता हैं। क्यों कि अब जल्द ही आप लग्ज़री क्रूज़ की मदद से मुंबई से गोवा जा सकेंगे। अब तक आपने फिल्मों में ही समुद्री रास्ते से मुंबई -टू-गोवा ट्रिप देखा होगा। लेकिन अब ये फ़िल्मी सीन जल्द हकीकत में बदलने जा रहा हैं। और वो भी आपके बजट में। बता दे की एक आदमी मुंबई से गोवा समुद्री रास्ते महज़ 7 हज़ार से 12 हज़ार के बीच पहुंच सकता हैं।

टूर एंड ट्रैवल कंपनी मुंबई से गोवा रूट पर अपना पहला लग्ज़री शिप ले जा रही हैं।

इस शिप का नाम दिया गया हैं आंग्रीया। मुंबई से गोवा का पहला टूर क्रूज़ के जरिए 3 अक्टूबर से शुरू हो रहा हैं। बताया जा रहा हैं की इस शिप में एक समय में 400 लोग सवार हो सकते हैं।

मुंबई से गोवा तक का सफर तय करने में इस लग्ज़री क्रूज़ को 16 घंटे का समय लगेगा।

इस 16 घंटे के सफर में ये लग्ज़री क्रूज़ तीन जगहों पर रुकेगा। ये तीन जगह दिग्धी, डाभोल और मालवान पर रुकेगा। सफर के दौरान दो वक्त का खाना और एक ब्रंच दिया जाएगा। इसके अलावा इस लग्ज़री क्रूज़ में मौजूद लोग क्रूज़ पर बने पूल का लुफ्त भी उठा सकते हैं।

 

Previous articleअब नहीं आएगी आपके पैरों से बदबू, बस अपनाए ये तरीके
Next articleआज भी याद हैं वो पल जब सैयदना साहब ने मेरा हाथ चूमा था – सीएम शिवराज