Lal Kila - PM Modi Speech
लाल किले से पीएम मोदी ने बिनाई सरकार की उपलब्धिया

PM Modi Speech – स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश का कोना-कोना सज गया हैं। आज भारत को अंग्रेज़ो की गुलामी से छूटे हुए 71 साल पूरे हो चुके हैं।

आज पुरे देश के कोने कोने में इसकी खुशिया मनाई जा रहीं हैं। जश्न के माहौल को देखते हुए हर जगह चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बता दे की 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का आज आखिरी भाषण हैं। जो वो लाल किले से दे रहें हैं। बुधवार सुबह 7.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले के प्राचीर पर तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने राजघाट पहुंच राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से देश की जनता को संबोधित कर रहें हैं। पीएम मोदी ने देश की जनता को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धिया गिनाई। साथ ही वो 2019 लोखसभा चुनाव के लिए बगुल भी फूक रहें हैं। पीएम मोदी का लाल किले से ये आखिरी भाषण हैं। यदि अगर 2019 में मोदी सरकार वापिस आती हैं तो आगे भी पीएम मोदी लाल किले से देश की जनता को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए कहा कि देश आज नई ऊंचाईयों को पार कर रहा हैं। आज का सूर्योदय नए उत्साह को लेकर कर आया हैं। हमारे देश में 12 साल में एक बार नीलकुरिंज का पुष्प उगता हैं। इस साल ये पुष्प तिरंगे के अशोक चक्र की तरह खिल रहा हैं। पीएम ने इस दौरान देश के सभी जवानों को सलाम किया और देश की सेवा के लिए उनका धन्यवाद किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश में कई जगह अच्छी बारिश हो रही है, लेकिन कई जगह बाढ़ के हालात हैं। जहां पर भी मुसीबत है वहां सरकार सहायता कर रही हैं।

पीएम ने अपने भाषण में किसानों को बढ़े हुए एमएसपी मिलने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमने पुरानी मांग को पूरा किया।

जीएसटी लागू किया गया है, शुरू में थोड़ी कठिनाइयां आने के बाद भी छोटे व्यापारियों ने इसको अच्छी तरह से लिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बेनामी संपत्ति को जब्त करना, OROP जैसे महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि 2022 जब आजादी के 75 साल होंगे, तब या उससे पहले देश का कोई भी बेटा या बेटी अतंरिक्ष में हाथ में तिरंगा लेकर जाएंगे। चाहे चांद हो या मंगल अब हम मानवसहित गगनयान लेकर जाएंगे। ये पूरी तरह से मेड इन इंडिया होगा। उन्होंने कहा कि हम मक्खन नहीं पत्थर पर लकीर खींचते हैं।

इतना ही नहीं पीएम मोदी ने आगे कहां की 2014 में लोगों ने सिर्फ नई सरकार नहीं बनाई है, जबकि उन्होंने देश को बनाने के लिए काम किया हैं। आज देश में 125 करोड़ हिंदुस्तानी नया देश बनाने में जुटे हैं। उन्होंने बोले कि हमें ये देखना होगा कि हम कहां से चले थे और कहां पर पहुंचे थे। ये हमें देखना होगा। अगर हम 2013 को इसका आधार मानें और अगर 2014 के बाद से देश की रफ्तार देखें तो आपको हैरानी होगी।

 

Previous articleलोकसभा चुनाव की रणनीति में जुटे राहुल गांधी
Next articleकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी पहुंचे लाल किले, पहली पंक्ति में मिली जगह