Ruhani - President Of Iran
हसन रुहानी ने दिया डोनाल्ड ट्रंप का करारा जवाब

President Of Iran – अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर एक बार फिर नए सिरे से प्रतिबंध लगाने के बाद ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी ने आज अमेरिका पर आरोप लगाया।

और कहां की वह इस्लामिक देश के खिलाफ ‘‘मनौवैज्ञानिक युद्ध’’ छेड़ रहा हैं। इस से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहां था की आज अमेरिका ईरान पर परमाणु से संबंधित प्रतिबंध नए सिरे से लगाए जा रहे हैं। इन प्रतिबंधों को 14 जुलाई, 2015 के संयुक्त वृहद कार्रवाई योजना (जेसीपीओए) के तहत हटाया गया था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका और परमाणु संबंधित प्रतिबंध 5 नवंबर, 2018 से लागू होंगे। इनमें ईरान के ऊर्जा क्षेत्र को लक्षित कर लगाए गए प्रतिबंध शामिल हैं। इन प्रतिबंधों से पेट्रोलियम संबंधित लेनदेन रुकेगा। इसके अलावा विदेशी वित्तीय संस्थानों का ईरान के केंद्रीय बैंक के साथ लेनदेन भी रुक जाएगा। ट्रंप ने हालांकि, कहा कि वह ईरान के साथ अधिक व्यापक परमाणु करार पर विचार को तैयार हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका इन प्रयासों में समान सोच वाले राष्ट्रों की भागीदारी का स्वागत करता हैं।

इस बात तो मद्देनजर रखते हुए ईरान के हसन रुहानी ने कहां की समझ नहीं आता कि एक तो अमेरिका हमारे साथ नये सिरे से परमाणु समझौता करने की बात कर रहा हैं। वहीं दूसरी ओर उसी वक्त प्रतिबंध भी लगा रहा है। बता दे की सरकारी टीवी चैनल पर प्रसारित साक्षात्कार में रुहानी ने कहा, ‘‘जब आप दुश्मन हैं और आप दूसरे व्यक्ति पर चाकू से वार कर रहे हैं। फिर आप कहते हैं कि बातचीत करना चाहते हैं। ऐसा करना है तो पहले चाकू हटानी पड़ेगी।

 

Previous articleदूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में हो सकते हैं बदलाव
Next articleमोदी जी सब चीज़ो के बारे में बोलेंगे, लेकिन अपराधों पर कुछ नहीं बोलेंगे – राहुल