priyanka

अपने अभिनय के जरिए बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में एक अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा वैसे इन दिनों अपने प्रेम प्रसंग के कारण चर्चा में हैं। उनका अपने से काफी छोटे निक के साथ शादी करने को लेकर चर्चाएं आम हैं। ऐसे में लंदन से एक खबर आई कि यहां भी प्रियंका अपनी भारतीय परंपराओं को भूली नहीं हैं, बल्कि पूरे मन से इन्हें निभा रही हैं।

दरअसल प्रियंका ने गणपति बप्पा मोरया कहते हुए एक ही बार में नारियल को फोड़ दिया, जिसे देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। वैसे यह तो सभी जान चुके हैं कि प्रियंका अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी करने वाली हैं, लेकिन कहां और कब यह अभी सस्पेंस है। फिलहाल प्रियंका लंदन में अपनी अगली फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच उनका एक वीडिया वायरल हुआ है, जिसमें वो पूरी शिद्दत के साथ एक नारियल फोड़ती नजर आईं।

चूंकि उनके ऐसा करते हुए फिल्म की कास्ट और क्रू मेंम्बर्स मौजूद रहे इसलिए इसे शूटिंग के बीच का बताया जा रहा है। नारियल फोड़ने से पहले प्रियंका ने सभी को चेताया कि यदि ऐसा करते हुए किसी तरह की कोई हानि होती है तो वो इसकी खुद जिम्मेदार होंगी।

इसके बाद प्रियंका ने गणपति बप्पा मोरया की अलख जगाई और एक ही बार में नारियल को फोड़ दिया। यह देख वहां मौजूद सभी हैरान रह गए। इसी के साथ उनके तमाम चाहने वाले कहते देखे और सुने गए कि प्रियंका तो लंदन में भी भारतीय परंपराओं का पालन शिद्दत से कर रही हैं। यह है भारतीय नारी।

Previous articleकबीर की फिल्म ‘83’ से बाहर किए गए विकास बहल
Next articleराहुल गांधी की मप्र की जनता से अपील 15 साल भाजपा सरकार को देखा, इस बार हमें मौका दे