Rahul Gandhi - Rajiv Gandhi
आज राजीव गांधी की मनाई गई 75वीं जयंती

Rajiv Gandhi – आज राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी की 75वीं जयंती हैं।

इस मौके पर राहुल गांधी ने अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा कांग्रेस के कई बड़े दिज्जग नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 75वीं जयंती के मौके पर यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, बेटी प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वीर भूमि जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राहुल गांधी ने इस दौरान अपने बीते हुए पलों को याद किया। और कहां की कि मैं बहुत मिस करता हूं।

राहुल गांधी ने साथ में जन्मदिन मनाने का भी जिक्र किया। राहुल गांधी ने ट्वीट कर अपने भावनाओं को प्रकट किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा की ‘राजीव गांधी एक दयालु, सौम्य और स्नेही व्यक्ति थे, जिनकी असामयिक मृत्यु ने मेरे जीवन में एक गहरा शून्य छोड़ा हैं। मुझे उनके साथ बिताया गया समय याद हैं। और भाग्‍यशाली था कि कई जन्‍मदिन उनके साथ मनाएं जब वह जिंदा थे। उन्‍हें बहुत याद करता हूं लेकिन वह मेरी यादों में हैं।

गौरतलब है कि पूर्व पीएम राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। वे भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे।

कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज और लंदन के इम्पीरियल कॉलेज से उच्च शिक्षा हासिल करने वाले राजीव गांधी वर्ष 1984 में अपनी मां इंदिरा गांधी की हत्या के बाद भारी बहुमत के साथ 40 वर्ष की आयु में भारत के प्रधानमंत्री बन गए थे। वर्ष 1991 में 21 मई को चेन्नई के पास श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी जनसभा के दौरान आत्मघाती हमलावर ने राजीव गांधी की हत्या कर दी थी।

बता दें कि राहुल गांधी जब करीब 20 साल के थे तब राजीव गांधी की तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदुर में आम चुनाव प्रचार के दौरान एलटीटीई के आतंकियों ने हत्या कर दी थी। राजीव गांधी 1984 से 1989 तक प्रधानमंत्री रहे। इससे पहले वे एक एयरलाइन में पायलट की नौकरी करते थे।

 

Previous articleपदक का रंग बदलने में कामयाब रहें – बजरंग पूनिया
Next article66 साल बाद, भारतीय बल्लेबाज़ शिखर धवन ने दोहराई गलती, इस तरह हुए आउट