Salman Khan - Sunil Grover
सुनील ग्रोवर को बनाया मॉडल, सलमान ने खींची तस्वीरें

Sunil Grover – बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान पर अब फोटोग्राफी का फितूर सवार हुआ हैं। वो इन दिनों माल्टा में हैं।

जहां इस समय वो अपनी अगली फ़िल्म भारत की शूटिंग कर रहें हैं। हालही में उन्होंने कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को मॉडल बना दिया। और उनका ज़ोरदार फोटोशूट किया। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी फ़िल्म भारत में एक अहम किरदार में नज़र आएंगे। फ़िल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज़ होगी।

बता दे की सुनील ग्रोवर ने अपने वैरिफाइड ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें सलमान खान सुनील ग्रोवर की तस्वीर खींचते नजर आ रहे हैं. कैप्शन में सुनील ने लिखा, “अह्म अह्म.. जल्द ही फाइनल तस्वीर पोस्ट करूंगा। जैसे ही वो आ जाएंगी.”

सुनील ने लिखा, “सिर्फ फोटोग्राफर को ही मत देखते रहिए। वैसे लोकेशन माल्टा हैं। फिल्म भारत की शूटिंग कर रहा हूं।

उन्होंने लिखा की फोटोग्राफर की फोटो का क्रेडिट अतुल सर को। इस तस्वीर को फैंस द्वारा खूब लाइक किया जा रहा हैं। साथ ही इस फोटो को काफी शेयर जा रहा है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं की सुनील बिलकुल सलमान खान की तरह लग रहें हैं।

गौरतलब हैं की कॉमेडियन कपिल शर्मा से लड़ाई के बाद सुनील कपिल शर्मा के शो से अलग हो गए थे। इसके बाद सुनील ग्रोवर ने जियो एप्लीकेशन के लिए “जियो धन धना धन” किया। बता दे की विशाल भारद्वाज की आने वाली फ़िल्म पटाखा में भी सुनील ग्रोवर नज़र आएंगे। फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया हैं जिसको लोग काफी पसंद भी कर रहें हैं।

 

Previous article22 वर्षों के संघर्ष के बाद पाकिसतन के 22वें प्रधानमंत्री बने इमरान खान
Next articleनॉटिंघम टेस्ट में भी भारत के लिए आसान नहीं सफर