Health News – दिन भर बहार के काम काज करने और घूमने के करण कई बार हमारी स्किन पर टैनिंग या फिर डार्क सर्कल की समस्या अक्सर बड़ जाती हैं। इन समस्याओं के कारण हमारे चहरे का लुक भी बिगड़ जाता हैं।

इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग अक्सर दवाइयों का सहारा लेते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो रुक जाए। क्योंकि अब हम आपको ऐसी चीज़ बताने जा रहे हैं जिसके बाद आपको दवाइयों का सहारा लेने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आज से ही अपनी डाइट में मौसम्‍बी को शामिल करें। मौसम्‍बी को शामिल करते ही आप नी हेल्‍थ में सुधार देख सकते हैं।

मौसम्‍बी, पोषक तत्वों से भरपूर साइट्रस फल है। हालांकि इस फल को जो अधिक बहुमुखी बनाता है वह है इसका स्किन की समस्याओं से छुटकारा दिलाना हैं। स्किन प्रॉब्लम से दूर रहने के लिए आप मौसम्‍बी को आपने चेहरे पर आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

तो कैसे आप मौसम्‍बी का इस्‍तेमाल कर इन समस्याओं से निजात पा सकते हैं। डाले नज़र

फेस क्लिनिंग के लिए मौसम्‍बी है दमदार

face cleaning

मौसम्‍बी के अंदर विटामिन सी का सर्वोत्तम स्रोत है। इसके अंदर मौजूद साइट्रिक जूस स्किन को क्‍लीन करने में मदद करता है। मौसम्‍बी को 2 भागों में काट लें।
अब इससे अपने चेहरे की 7 से 8 मिनट तक मालिश करें। अब पानी से चेहरा धो लें। फेस शाइन करने लगेगा।

मौसम्बी फेस पैक टैनिंग को करता है दूर

face pack

मौसम्‍बी आपको टैनिंग से भी निजात दिला सकती हैं। इसके लिए आपको मौसम्बी फेस पैक बनान होगा। फेस पैक बनाने के लिए आपको मौसम्‍बी के पेस्‍ट में हल्‍दी और 1 टी स्‍पून शहद मिला लें। अब इस पेस्‍ट को अपने चेहरे पर 5 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद इसे पानी से धो लें। ऐसा आपको हफ्ते में दो बार करना होगा। और ऐसा करते ही आप टैनिंग से छुटकारा पा सकते हैं।

डार्क सर्कल में भी फायदेमंद मौसम्बी

DARK-CIRCLES

चेहरे में अक्सर कई बार डार्क सर्कल हो जाते हैं। इन डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए भी मौसम्बी अच्‍छा विकल्प हैं। अगर आपकी आंखें सूजी हुई रहती हैं तो अपनी आंखों के नीचे इस पेस्‍ट को लगाएं और इसका फ़ायदा देखें। इस पेस्ट को बनाने के लिए आपको आधा टेबल स्‍पून मौसम्‍बी के रस में 1 टी स्‍पून केले का पेस्‍ट, 1 टी स्‍पून खीरे का जूस और 1 टी स्‍पून विटामिन ई जैल मिलाना होगा।
अब इसे अच्‍छी तरह से मिला लें. 3-4 मिनट के लिए इसे ठंडा करें और रुई की मदद से इस पेस्ट को अपनी आंखों पर अप्‍लाई करें। अब इसे 10-12 मिनट तक लगे रहने दें। बाद में ठंडे पानी से चेहरा धो लें। चेहरा धोने के बाद आपको अपने आप में कुछ अलग महसूस होगा।

 

Previous articleशेयर बाजार में आई तेज़ी, सेंसेक्स 36000 के पार
Next articleतेज प्रताप यादव का दिखा अलग अंदाज़