Coming Soon - Upcoming Bollywood Movies
साल 2019 में इन बड़ी फिल्मों पर रहेंगी नज़र

Upcoming Bollywood Movies – देखते – देखते साल 2018 अपने अंत के नज़दीक तक पहुंच गया हैं।

कई ऐसी बड़ी फिल्में हैं जो इस साल के अंत तक बड़े पर्दे पर उतरेंगी। लेकिन आज हम आपको उन बड़ी फिल्मों के बारे में बताने जा रहें हैं जो साल 2019 में बड़े पर्दे पर दस्तक देंगी। जिस पर सबकी निगाहे टिकी होंगी।

ये हैं उन कुछ बड़ी फिल्मों के नाम

ठाकरे

Thackeray

अगले साल की शुरुआत में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की फ़िल्म ठाकरे पर दर्शकों की नज़र रहेगी। ये फ़िल्म 23 जनवरी को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। ये फ़िल्म बाल ठाकरे के जीवन पर आधारित होगी। जो उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज़ की जाएगी।

सुपर 30

super 30
विकास बहल के डायरेक्शन में बनी फ़िल्म सुपर 30 भी अगले साल जनवरी में रिलीज़ होगी। इस फ़िल्म में लीड रोल में ऋतिक रोशन दिखाई देंगे। ये फ़िल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

गुल्ली बॉय

gully boy
बॉलीवुड के बोल्ड एक्टर रणवीर सिंह और बॉलीवुड की क्यूट गर्ल आलिया भट्ट को लेकर बनी फ़िल्म गुल्ली बॉय भी रिलीज़ होना हैं। ये फ़िल्म वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज़ की जा रहीं हैं। ये फ़िल्म 14 फरवरी को सिनेमा घरों पर रिलीज़ की जाएगी।

बदला

badla
बॉलीवुड के महानायक अमिताब बच्चन और बॉलीवुड एक्ट्रेस तासपी पन्नू की फ़िल्म बदला पर भी लोगों की नज़र रहेंगी। ये फ़िल्म 8 मार्च को रिलीज़ होगी।

केसरी

kesari
इसी बीच खिलाड़ी कुमार भी अपनी एक और फ़िल्म के साथ सिनेमा घर में उतरेंगे। खिलाड़ी कुमार की ये फ़िल्म अभी से ह चर्चा में हैं। अक्षय कुमार की फ़िल्म केसरी 22 मार्च को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

कलंक

Kalank

अभिषेक वर्मा की फ़िल्म कलंक भी बड़े पर्दे पर धमाल मचा सकती हैं। इस फ़िल्म में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, वरुण धवन, आलिया भट्ट के अलावा सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर भी शमिल हैं। इस फ़िल्म को 19 अप्रैल में रिलीज़ किया जाना हैं।

स्टूडेंट ऑफ़ दी ईयर 2

student of the year 2
स्टूडेंट ऑफ़ दी ईयर के सेक़ुअल में बनी फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ दी ईयर 2 भी लोगों को पसंद आ सकती हैं। इस फ़िल्म में आपको लीड रोल में टाइगर श्रॉफ नज़र आएंगे। ये फ़िल्म 10 मई को रिलीज़ होगी।

भारत

Bharat
भाईजान की फ़िल्म को कौन भूल सकता हैं। जी हां इसी बीच ईद के मौके पर एक बार फिर लोगों को ईदी देने भाईजान आएंगे। सलमान खान की फ़िल्म भारत ईद के मौके पर रिलीज़ होगी।

ब्रह्मास्त्र

Brahmastra
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस फ़िल्म को रिलीज़ किया जाना हैं। इस फ़िल्म में आपको अमिताभ बच्चन, रणवीर कपूर और आलिया भट्ट जैसे बड़े कलाकार नज़र आएंगे। इस फ़िल्म को 15 अगस्त पर बड़े पर्दे पर उतरा जाएगा।

हाउसफुल 4

Housefull 4
साजिद खान के डायरेक्शन में बन रहीं फ़िल्म हाउसफुल 4 भी अगले साल रिलीज़ के नंबर में शामिल हैं। खलाड़ी कुमार एक बार फिर इस फ़िल्म में नज़र आएंगे। खिलाडी कुमार के अलावा रितेश देशमुख, बॉबी देओल, चंकी पांडे जैसे बड़े कलाकार इसमें नज़र आएंगे। इस फ़िल्म को अक्टूबर की 25 तारिक को रिलीज़ किया जाएगा।

किक 2

kick 2
ईद के बाद दबंग खान एक बार फिर क्रिसमस पर वापसी करेंगे। दबंग खान किक के सेक़ुअल यानी किक 2 के साथ बड़े पर्दे पर लौटेंगे। दबंग खान की किक 2,अगले साल के अंत में 20 दिसंबर को रिलीज़ होगी।

 

Previous articleएक नहीं बल्कि दो बड़ी चुनौतियां हैं ऑस्ट्रेलिया के सामने 
Next articleMeer ali proves to be the Best Indra ever..