Health News – आज कल के लोग अक्सर मोटापे और पेट के आसपास जमा हुई चर्बी को लेकर काफी परेशान रहते हैं। लोगों को सेहतमंद व फिट रखने में उनके आहार की अहम भूमिका होती है।

नई जीवनशैली के चलते लोगों की शारीरिक गतिविधि दिन-प्रतिदिन कम होती जा रही है। इस कारण भोजन में ग्रहण की गई कैलोरी फैट में तब्दील होकर पेट के आसपास के हिस्सों में नजर आने लगती है। अक्सर लोग वजन कम करने में लगे रहते हैं।

वज़न को कम करने के लिए लोग अक्सर GYM में वर्कआउट करते हैं। कोई सुबह करता हैं तो कोई शाम। लेकिन सबसे अधिक समस्या आती है पेट के आसपास की चर्बी को हटाने में।

अक्सर हमने देखा हैं की कुछ लोग मोटे नहीं होते लेकिन उनके पेट के आसपास काफी चर्बी जमा हो जाती है। जिसके कारण वे काफी परेशान रहते हैं। बता दे की ये आसपास की चर्बी आपकी सेहत को तो बिगाड़ती ही है साथ ही आपके लुक को भी खराब करती है। लेकिन अब हम आपको कुछ बताने जा रहें हैं। जिसके चलते आप इस समस्या को दूर कर सकते हैं।

ये चीज़े आपको दिला सकती हैं इस से छुटकारा

शहद है फायदेमंद

Honey

शहद का उपयोग करने से आप इस समस्या को दूर कर सकते हैं। दरअसल शहद मोटापा कम करने में कारगर है। रोज सुबह गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीएं। नियमित रूप से ऐसा करने से आपको जल्द ही असर दिखाई देने लगेगा।

ग्रीन टी या ब्लैक टी का करे सेवन

black-tea-

ज़्यदातर लोग चाय पीने के शौकीन होते हैं। लेकिन अगर आप दूध की चाय पीते हैं तो उसको भूलकर आज से एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी या फिर ब्लैक टी पिएं। इसमें थायनाइन नामक अमीनो एसिड होता है जो मस्तिष्क में ऐसे केमिकल्स का स्त्राव करता है, जो आपकी भूख पर कंट्रोल करते हैं।

नींद करे पूरी

sleeping

दिनभर के काम काज के बाद नींद लेना भी जरूरी है। नींद पूरी न होने पर तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन्स रिलीज होते हैं, जो आपको खाने के लिए प्रेरित करते हैं। इससे पेट की चर्बी बढ़ती है। रात में 6 से 7 घंटे सोने वाले लोगों में पेट का फैट कम होता है। इससे ज्यादा या कम नींद लेने वाले लोगों को तोंद की समस्या ज्यादा होती है।

थोड़ी थोड़ी देर में खाते रहें कुछ

protien

एक साथ खाना खाने के बजाए थोड़ा-थोड़ा करके कई बार खाएं। ऐसे करने से आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म तो ठीक रहता ही है, साथ ही ऊर्जा का स्तर भी बना रहता है। इसके साथ ही अपने खाने में आप प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं। क्योंकि प्रोटीन पचने में ज्यादा समय लेते हैं और पेट देर तक भरा रहता है। वहीं आपको जंक फूड व तले हुए भोजन से दूर रहना होगा। जंक फूड के बजाए आप अंडे का सफेद भाग, फैट फ्री दूध व दही, ग्रिल्ड फिश और सब्जियां ले क्योंकि ये आपको फिट बनाएंगी।

मॉर्निंग वॉक हैं कारगर

morning walk

सुबह – सुबह वॉक करें इसके साथ ही रात के खाने के बाद भी सैर करना न भूलें। रात को खाना खाने के बाद एक दम बैठना सही नहीं होता। आपको खाने के बाद सैर पर जाना होगा। इससे पेट व कमर की अतिरिक्त कैलोरी कम करने में मदद मिलेगी। यदि पेट जल्दी कम करना है, तो तीस मिनट के वॉक सेशन रखें। लगातार स्पीड से न चल सकें, तो बीच में ब्रेक लें। थोड़ी देर तेजी से चलें और फिर स्पीड कम कर लें।

 

Previous article36 दिनों की राहत के बाद एक बार फिर जेब हुई भारी
Next articleप्याज के दामों में आया उछाल, 25 रुपए किलोग्राम तक पहुंच भाव