रणबीर कपूर
संजय दत्त का क़िरदार निभाते हए रणबीर कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने मने ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर काफी समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।

वो करीब 2 साल से स्लिवर स्क्रीन पर दिखाई नहीं दिए थे। लेकिन अब एक बार फिर वो बड़े पर्दे पर आने को तैयार हैं। बता दे की रणबीर कपूर संजू फ़िल्म से अपनी वापसी कर रहें हैं। संजू फ़िल्म 29 जून को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। हालही में अभी फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया गया हैं। जिसे लोग काफी पसंद कर रहें हैं।

फ़िल्म संजू में रणबीर कपूर संजय दत्त का किरदार निभा रहें हैं। यह फ़िल्म संजय दत्त की ज़िंदगी पर बनी हैं। जिसमें संजय दूत के बचपन से लेकर अभी तक की ज़िंदगी के बारे में बताया गया हैं। रणबीर कपूर ने बखूबी संजय दत्त के किरदार को निभाया हैं। चंद मिनट के लिए तो आप सब भी हैरान हो जाएंगे यह सोचने पर की यह वकाई रणबीर कपूर हैं या संजय दत्त। रणबीर कपूर के इस अंदाज़ को दर्शक काफ़ी पसंद कर रहें हैं। ट्रेलर रिलीज़ होते ही इसे हजारों लोगों ने इसे देख लिया था। जिसके बाद लोग इस फ़िल्म का रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहें हैं।

बता दे की संजय दत्त ट्रेलर देखने के बाद खुद दंग रह गए। उन्हें यकीन की नहीं हुआ की यह रणबीर कपूर हैं। रणबीर कपूर ने अपने आप को उस किरदार में इतना ढाल लिया था की खुद संजय दत्त ने उसके इस काम की तारीफ की। रणबीर कपूर एक दम संजय दत्त की कॉपी लग रहें हैं।

इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया हैं। इस फिल्म में रणबीर के अलावा, परेश रावल, दिया मिर्जा, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, मनीषा कोइराला, विक्की कौशल जैसे सितारें शामिल हैं। यह फ़िल्म 29 जून 2018 को रिलीज़ होगी।

Previous articleदेश की बिगड़ती हालत का ज़िम्मेदार कौन, पढ़े पूरी ख़बर
Next articleबॉलीवुड अभिनेत्री निधि अग्रवाल के साथ डिनर डेट पर स्पॉट हुआ केएल राहुल