Amit - Rahul - Congress vs BJP
ट्वीट पर राफेल डील पर घमासान जारी

Congress vs BJP – राफेल सौदे को लेकर काफी समय बीत चूका हैं। लेकिन कांग्रेस और भाजपा की जंग इस मुद्दे को लेकर जारी हैं।

ये जंग अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी हैं। बता दे की दोनों पार्टियों के अध्यक्ष इस मुद्दे को लेकर एक दूसरे पर हमला कर रहें हैं। जहां एक तरफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस पर सवाल खड़े कर रहें हैं। वहीं दूसरी तरफ भाजपा अध्यक्ष पलटवार करते हुए इसके जवाब दे रहे हैं।

दरअसल बुधवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से 15 सवाल पूछ लिए।

जेटली ने अपने ब्लॉग में लिखा था कि कांग्रेस पार्टी बिना किसी आधार के इस सौदे को लेकर सरकार पर निशाना साध रही हैं। उन्होंने लिखा कि यूपीए ने इस डील में करीब एक दशक की देरी की, जिसका सीधा असर राष्ट्रीय सुरक्षा पर पड़ा। जेटली ने लिखा था कि इस सौदे की कीमत पर राहुल गांधी और कांग्रेस जो भी कह रहे हैं, वह सब झूठ हैं।

जिसके बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर इसके जवाब में लिखा की “ग्रेट राफेल रॉबरी पर फिर से देश का ध्यान दिलाने के लिए शुक्रिया जेटली जी।

क्यों ना इस मामले को निपटाने के लिए संयुक्त संसदीय समिति से जांच करा ली जाए? आगे उन्होंने लिखा की समस्या यह है कि आपके सुप्रीम लीडर अपने दोस्त को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए थोड़ी तकलीफ हो सकती हैं। पता कर लीजिए, और 24 घंटे में जवाब दीजिए। हम इंतज़ार कर रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल गांधी के ट्वीट का पलटवार करते हुए जवाब दिया की, 24 घंटे का इंतजार क्यों करना।

जब आपके पास अपनी जेपीसी- झूठी पार्टी कांग्रेस हैं। देश को मूर्ख बनाने वाले आपके झूठ स्वप्रमाणित हैं। जब आप दिल्ली, कर्नाटक, रायपुर, हैदराबाद, जयपुर और संसद में राफेल की अलग-अलग कीमत बताते हैं। लेकिन देश की बुद्धिमत्ता (IQ) आपसे ज्यादा हैं।

 

Previous articleअगर आपको हैं एडवेंचर पर जाने का शौक, तो इस इवेंट में ज़रूर ले हिस्सा
Next articleजब शहीद अफरीदी से फैंस ने पूछा सवाल, बूमबूम की उपाधि किसने दी, अफरीदी बोले ये